NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात पर उमड़ा जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात पर उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़

कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात पर उमड़ा जनसैलाब

जनआभार एवं खुशी उत्सव में गूंजा विकास का संदेश

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
5 Min Read

नारायणपुर/जशपुर। कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज को आधिकारिक स्वीकृति मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्साह अब गांव-गांव तक पहुंच गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के जैस्तंभ चौक में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुनकुरी द्वारा भव्य जनआभार एवं खुशी उत्सव का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, रंग-बिरंगी आतिशबाजी, मिठाइयों की मिठास और ग्रामीणों के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति को जशपुर जिले के विकास का नया अध्याय बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से जिस मेडिकल कॉलेज का सपना देखा जा रहा था, वह अब साकार होने जा रहा है। इससे न केवल जशपुर बल्कि कुनकुरी, फरसाबहार, दुलदुला, पत्थलगांव, कांसाबेल सहित आसपास के हजारों गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जिले की पहचान भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कुनकुरी मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को रायपुर, बिलासपुर, रांची या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और उच्चस्तरीय उपचार जिले में ही उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा गरीब और ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए डॉक्टर बनने का सपना साकार करने का रास्ता आसान होगा। मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, साथ ही नर्सिंग, पैरामेडिकल, लैब टेक्नीशियन, फार्मेसी और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके अलावा होटल, परिवहन, किराये के मकान, पुस्तकालय, मेडिकल स्टोर, भोजनालय और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो. असलम आज़ाद ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार जनहित के निर्णय लेकर गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी सौगात आने वाली पीढिय़ों के लिए अमूल्य धरोहर साबित होगी और जशपुर जिले को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास नाग ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरल, सहज और जनसेवक व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझते हैं और विकास के प्रत्येक वादे को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति इस बात का प्रमाण है कि सरकार दूरस्थ अंचलों को भी विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष तुलाधार यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित जशपुर और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज आने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी, युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास नई रफ्तार पकड़ेगा।
ग्रामीणों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज बनने से समय पर इलाज मिलेगा, चिकित्सा खर्च कम होगा और विद्यार्थियों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र से प्रतिभाओं का पलायन भी कम होगा और स्थानीय युवाओं को अपने घर के नजदीक ही बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और जनभागीदारी का अनूठा दृश्य देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी की रोशनी और विकास के नारों के बीच ग्राम नारायणपुर ने कुनकुरी मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करते हुए इसे जशपुर जिले के भविष्य को बदलने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया।

You Might Also Like

सनबाहली में सात दिवसीय क्रिकेट मैच का सफल आयोजन

पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ हिंदू समाज ने सद्बुद्धि यज्ञ कर किया विरोध प्रदर्शन

15 नवंबर से लापता पति-पत्नी की जंगल में मिली लाश

नाले में बहे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव

नाबालिग ने दोस्तों के साथ रिश्तेदार के घर से पार किये लाखों के जेवरात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत
Next Article जिंदल आशा के विशेष खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?