NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भिड़े दो ट्रक, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भिड़े दो ट्रक, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
रायगढ़

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास भिड़े दो ट्रक, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 12:04 am
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़. छाल थाना क्षेत्र में ग्राम हाटी और पुरूगा के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों चालक भी घायल हो गए थे, ऐसे में पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 9 जुलाई की सुबह करीब 3.15 बजे ग्राम हाटी और पुरूगा के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास 16 चक्का ट्रक और 14 चक्का ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमें 16 चक्का ट्रक का चालक बालौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खरवे निवासी भालचंद साहू अकलतरा से सीमेंट लोड कर जशपुर के सन्ना जा रहा था। उसका आरोप है कि सामने से आ रहे 14 चक्का ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसके ट्रक को ठोकर मारी थी, इससे चालक भालचंद साहू के बाएं हाथ, छाती और दोनों पैरों में चोटें आईं तथा ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर कोरबा जिला के ग्राम खरमोरा निवासी ट्रांसपोर्टर सुदर्शन मेहता ने भी छाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 14 चक्का ट्रक धनबाद से कोयला लेकर चांपा जा रहा था। दुर्घटना में उसके चालक पवन कुमार के दाहिने पैर, जांघ और माथे में चोट आई है, उसका आरोप है कि सामने से आ रहे 16 चक्का ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना की है। इस हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

चोरी की 5 बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

मयंक के इंजीनियरिंग से आईएएस तक का सफर

जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी

सुदूर ओडि़सा सीमा से लगे जामगांव स्कूल के परीक्षा परिणामों ने उम्मीद जगाई

लैलूंगा में कंवर समाज के अपमान का आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
Next Article निश्चित उम्र में शादी, बच्चों के बीच तीन साल का अंतर और परिवार नियोजन कराने वाले दंपतियों का हुआ सम्मान

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?