NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण
रायगढ़

150 आदिवासी बालिकाओं को मिलेगा उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण

5 वर्षों में 1.75 करोड़ का समर्थन, पहले वर्ष 35 लाख का प्रावधान

lochan Gupta
Last updated: July 4, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई है। जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के संयुक्त प्रयासों से नव गुरुकुल, केआईटी कॉलेज, गढ़उमरिया में 150 बालिकाओं के लिए उन्नत आईटी एवं सॉफ्टवेयर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
इस परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ और अदाणी पावर लिमिटेड के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (डवन्) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के अंतर्गत अदाणी पावर अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं के आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण से जुड़े खर्चों में सहयोग प्रदान करेगी। पहले वर्ष के लिए 35 लाख की राशि उपलब्ध कराई गई है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगारोन्मुखी कौशल प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।
जिला प्रशासन के अनुरोध पर अदाणी पावर लिमिटेड ने इस पहल को दीर्घकालिक रूप से सहयोग देने का निर्णय लिया है। कंपनी अगले पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 35 लाख की सहायता प्रदान करेगी। इस प्रकार कुल 1.75 करोड़ का ब्ैत् निवेश इस परियोजना के लिए निर्धारित किया गया है।
यह पहल जिले में महिला शिक्षा, डिजिटल सशक्तिकरण और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राएं विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए बेहतर रूप से तैयार होंगी।
अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ के प्रतिनिधि ने कहा – हम अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम बालिकाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में मदद करेगा और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे का अवसर देगा। यह परियोजना न केवल बालिकाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित करेगी। छत्तीसगढ़ में अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में फाउंडेशन द्वारा स्कूली शिक्षा में सुधार, छात्र-छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास और ग्रामीण समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही, आदिवासी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष पहल के माध्यम से आजीविका संवर्धन, जल प्रबंधन, कृषि समर्थन और डिजिटल सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य समुदाय को सशक्त बनाना, जीवन स्तर में सुधार लाना और राज्य के समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना है।

You Might Also Like

युवा कांग्रेस टीम सुपर सक्ति सी द्वारा महिला दिवस पर कराई गई प्रतियोगिता

फिर हो सकती है बजरमुडा़ मुआवजा घोटाला जैसी ‘हेरा-फेरी’

वेलकम ढाबा में पुलिस की रेड

6 दिन बाद पार्षद रविंद्र ने अनशन किया समाप्त

फोर्टिस ओपी जिंदल हास्पीटल में जटिल आपरेशन कर बचाई महिला की जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैक्टर में डीजल डलवाने की बात पर हिंसक झड़प
Next Article एक महिला गंभीर, 10 से ज्यादा यात्री घायल

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?