NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
जशपुरनगर

कलेक्टर ने ग्राम दोकड़ा पहुंचकर रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग और रथयात्रा मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 3, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta July 3, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर एवं रथयात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, आसपास की व्यवस्थाओं तथा रथयात्रा की तैयारियों का विस्तृत जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। रथयात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर ने आयोजन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को गंभीरता से परखा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा श्री प्रदीप राठिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मंदिर समिति के सदस्यगण श्री ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, श्री बलराम भगत, श्री टंकेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री व्यास ने भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए परिसर को पूरी तरह स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक कार्य का अवलोकन कर निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे रथयात्रा से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने मंदिर से बाजार चौक तक प्रस्तावित रथयात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पूरे मार्ग की साफ-सफाई, समतलीकरण एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सुदृढ़ –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखकर व्यवस्थित भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सडक़ किनारे लगने वाली दुकानों को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि रथयात्रा के दौरान रथ के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रथयात्रा मार्ग पर सडक़ के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार करें, ताकि रथयात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या व्यवधान की स्थिति निर्मित न हो।

नाली निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर मार्ग के किनारे गली में चल रहे नाली निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाकर इसे निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रथयात्रा महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

बासनताला पंचायत में आयोजित हुआ सुशासन तिहार समाधान शिविर

घरेलू विवाद में पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से

ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ दिया ताला, लंबे समय से मिल रही थीं शिकायत

एफएलएन प्रशिक्षण के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पुरा करे : संयुक्त संचालक श्री गुप्ता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
Next Article जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर कलेक्टर ने सुनी क्षेत्र की समस्याएं

खबरें और भी है....

सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत- सीएम साय
डीएमएफ मद से 35.77 करोड़ के होंगे 13 विकास कार्य
तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कलेक्टर-एसएसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण
महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?