NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हेलमेट नहीं पहनने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रहें सावधान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > हेलमेट नहीं पहनने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रहें सावधान
जशपुरनगर

हेलमेट नहीं पहनने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रहें सावधान

अब समझाइश नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: June 28, 2026 11:01 pm
By lochan Gupta June 28, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने तथा प्रत्येक नागरिक में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सडक़ सुरक्षा को लेकर लगातार व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में आज जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाए गए चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित जागरूकता फिल्म दिखाई गई, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को दर्शाया गया।
इसके उपरांत सभी वाहन चालकों को ‘सडक़ सुरक्षा के सात वचन’ की शपथ दिलाई गई, जिसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, तेज गति से बचने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस के द्वारा पिछले कई दिनों से जनचौपाल, बाइक रैली, वीडियो संदेश, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन बचाना है। ??डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि अभी पुलिस केवल समझाइश देकर लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन कुछ ही दिनों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जशपुर पुलिस की आमजन से अपील

जशपुर पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मानक का हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। ‘‘याद रखें… चालान का पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन दुर्घटना में खोया हुआ जीवन कभी वापस नहीं आता। हेलमेट आपकी पहचान नहीं, आपकी सुरक्षा है।’’

You Might Also Like

नेशनल सटलर आकर्षि कश्यप ने 24वीं योनेक्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता

घर में गौ मांस की खरीदी-बिक्री करने वाले 4 गिाफ्तार

बुजुर्ग महिला से घर घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाजसेवी विनीत जिंदल ने बाँटा स्कूली बच्चों को स्वेटर

एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 30 जून से इंजीनियरिंग कॉलेजों की काउंसिलिंग शुरू
Next Article घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, ढाबा संचालक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?