NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री की पहल से महिलाएं सीख रही आधुनिक खेती के गुण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मुख्यमंत्री की पहल से महिलाएं सीख रही आधुनिक खेती के गुण
जशपुरनगर

मुख्यमंत्री की पहल से महिलाएं सीख रही आधुनिक खेती के गुण

जिले की ड्रोन दीदीयां रायपुर में ले रही प्रशिक्षण

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:40 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर जिले की चयनित महिला स्व-सहायता समूहों को महिलाएं इन दिनों रायपुर स्थित आईटीएम विश्वविद्यालय में ड्रोन संचालन एवं रिमोट पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोडऩे तथा उन्हें आत्मनिर्भर कृषि उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल नमो ड्रोन दीदी योजना के उद्देश्यों के अनुरूप महिलाओं को ड्रोन आधारित कृषि सेवाओं के लिए प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है। जिले की ड्रोन दीदियाँ प्रशिक्षण के दौरान ड्रोन की तकनीकी संरचना, सुरक्षित उड़ान संचालन, रिमोट पायलटिंग, फसलों में उर्वरक एवं कीटनाशक के वैज्ञानिक छिडक़ाव, ड्रोन रखरखाव तथा कृषि क्षेत्र में ड्रोन के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ये महिलाएं जिले के किसानों को ड्रोन आधारित सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए कम लागत में अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध कृषि कार्यों में सहयोग करेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विगत दिवस जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर जिले से प्रशिक्षण हेतु रवाना हो रही ड्रोन दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। और विगत दिवस 17 अप्रैल 2026 रणजीता स्टेडियम में लखपति दीदी पहल के अंतर्गत ड्रोन दीदी एवं उन्नत सॉयल टेस्टिंग मशीन प्रदान किया गया था। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोडक़र उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उप संचालक कृषि कार्यालय, जशपुर द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात ड्रोन दीदियाँ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में किसानों को ड्रोन से नैनो उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि कार्यों की सेवाएँ उपलब्ध कराएँगी। इससे कृषि कार्यों में समय की बचत, लागत में कमी तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग का विश्वास है कि यह पहल जशपुर जिले में तकनीक आधारित कृषि को नई गति प्रदान करेगी तथा महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक सशक्तता के साथ-साथ किसानों की आय वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

You Might Also Like

बटाईकेला गोली कांड का एक और फरार आरोपी बितुल राम गिरफ्तार

सीजीपीएससी 2024 में अनुसूचित जनजाति वर्ग में चंचल ने किया टॉप

माताओं एवं बच्चों का उत्तम स्वास्थ्य बनेगा प्रदेश की समृद्धि का आधार : सीएम साय

काम नहीं तो वेतन नहीं- कलेक्टर रोहित व्यास

तीन महीने में ही टूट गई सीसी सडक़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राजधानी के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा जांच जारी
Next Article प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने किया सियान गुड़ी का अवलोकन

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?