NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा जांच जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजधानी के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा जांच जारी
रायपुर

राजधानी के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा जांच जारी

lochan Gupta
Last updated: June 26, 2026 11:39 pm
By lochan Gupta June 26, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। लगातार दूसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटर्स का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान फायर सेफ्टी, वेंटिलेशन, लिफ्ट सुरक्षा और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। प्रशासन की टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा का निरीक्षण किया। जांच में एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था पाई गई। इसके अलावा वेंटिलेशन संबंधी कमियां भी सामने आईं। वहीं आरसीसी और अकादजा में फायर सेफ्टी नियमों के पालन, वेंटिलेशन व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां मिलीं। अधिकारियों ने सभी संबंधित संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम के जोन-3 की टीम ने चाणक्य, इम्पैक्ट और क्लेट कोचिंग सेंटर का इंस्पेक्शन किया। आनंद नगर स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर में संचालक फायर ऑडिट सर्टिफिकेट पेश नहीं कर सके। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास (एग्जिट) द्वार के सामने फर्नीचर रखा मिला। इसे सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मानते हुए संचालक को नोटिस जारी किया गया। वहीं शंकर नगर के गीतांजलि नगर स्थित इम्पैक्ट कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शंकर नगर सेक्टर-1 स्थित क्लेट कोचिंग सेंटर में लिफ्ट का अलार्म सिस्टम बंद मिला, जबकि लिफ्ट संचालन व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू नहीं पाई गई। इस पर भी संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण अभियान के तहत नगर निगम जोन-1 में कृतविद्या कोचिंग सेंटर, जोन-2 में उड़ान और फुदान कोचिंग सेंटर, जबकि जोन-7 में दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट का भी औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। देशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों और हालिया हादसों के बाद रायपुर प्रशासन ने भी व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ से सीधे जुड़ेगा अयोध्या

यूजीसी के नए नियमों पर रोक, स्टूडेंट बोला-झूठे केस से करियर खत्म होने का डर थाज्

कंवल प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ईडी ऐसे ही किसी पर कार्रवाई नहीं करती-मुख्यमंत्री साय

सीएम साय दिल्ली रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : सीएम साय
Next Article मुख्यमंत्री की पहल से महिलाएं सीख रही आधुनिक खेती के गुण

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
ओम रूपेश कंपनी की बाउंड्रीवाल पर चला प्रशासन का बुलडोजर
ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल
3 टन कबाड़ से भरी पिकअप पकड़ाई, 6.85 लाख की संपत्ति जब्त
सडक़ों पर लोहे के रिंग लगे ट्रैक्टर चलाने वालों की अब खैर नहीं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल पार्क से रोजगार को मिलेगी नई उड़ान-सीएम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?