NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली बिल ज्यादा आने पर असिस्टेंट इंजीनियर से गाली-गालौज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बिजली बिल ज्यादा आने पर असिस्टेंट इंजीनियर से गाली-गालौज
रायपुर

बिजली बिल ज्यादा आने पर असिस्टेंट इंजीनियर से गाली-गालौज

लडक़े बुलाकर मारपीट करने की धमकी दी, कंज्यूमर के खिलाफ केस दर्ज

lochan Gupta
Last updated: June 25, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta June 25, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। प्रदेश की राजधानी में बिजली बिल को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ज्यादा बिजली बिल आने से नाराज उपभोक्ता पर असिस्टेंट इंजीनियर से गाली-गलौज करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगा है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शास्त्री चौक जोन स्थित सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री मुकेश त्रिपाठी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 24 जून 2026 की रात करीब 8 बजे वे कार्यालय में अंतिम बिजली बिलों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अरुण भद्रा नामक व्यक्ति कार्यालय पहुंचा और अपने बिजली बिल को लेकर नाराजगी जताने लगा। मुकेश त्रिपाठी के अनुसार, अरुण भद्रा ने आरोप लगाया कि उसके बिजली मीटर की गलत रीडिंग दर्ज की गई है और बिना कारण उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इस पर सहायक यंत्री ने विभाग के ‘प्रकाश’ एप के माध्यम से संबंधित बीपी नंबर की रीडिंग दिखाकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया। शिकायत के मुताबिक, रीडिंग दिखाए जाने के बाद भी अरुण भद्रा शांत नहीं हुआ और आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगा।
मुकेश त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को बड़ा नेता बताते हुए कहा कि वह 20 से 25 लोगों को बुलाकर उनकी पिटाई करवा देगा। आरोप है कि उसने कार्यालय में मौजूद ऑपरेटर मनीष खेंदूलकर को भी गालियां देते हुए देख लेने की धमकी दी। घटना के समय कार्यालय में कनिष्ठ यंत्री योगेश साहू, कुणाल दीप और ऑपरेटर मनीष खेंदूलकर मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अरुण भद्रा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज करने और धमकी देने सहित अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

कांग्रेसियों ने बंद की बिजली ऑफिस की लाइट

25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव

जातिगत जनगणना पर सीएम साय ने कसा तंज

पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ करें काम : सीएम साय

छत्तीसगढ़ के सीएम का ऐलान रविवार तक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात
Next Article पिंक दीदीयो को मिली आत्मनिर्भरता की चाबी

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?