रायगढ़। क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य, जनपद अध्यक्ष लीनव बिरजू राठिया जी के अध्यक्षता, अतिथि श्री पुनेश्वर राठिया जी जिला पंचायत सदस्य, टीकाराम पटेल संयोजक प्रदेश किसान मोर्चा, गोकुल नारायण यादव जिला भाजपा उपाध्यक्ष, श्रीमती देवंती राठिया जनपद पंचायत सदस्य, जनक राठिया जनपद सदस्य दशरथ राम राठिया मण्डल अध्यक्ष बाकारूमा, भरत लाल साहू मण्डल अध्यक्ष धरमजयगढ़, सरपंच सिसरिंगा, साजापाली, चिड़ोडीह के विशिष्ट आतिथ्य में सेजेस सिसरिंगा में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न हुआ। शाला प्रवेश उत्सव का प्रारंभ माता सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर एवं पाठ्य पुस्तक व गणवेश दिया गया कक्षा 9 वीं की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत नि:शुल्क सायकल प्रदान किया गया मुख्य अतिथि सांसद महोदय द्वारा शिक्षा के महत्व के विषय में बताया गया तथा छात्र/छात्राओं को प्रतिदिन विद्यालय आनें हेतु प्रेरित किया गया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस.आर सिदार द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रयास विद्यालय एवं एन.एम.एम.एस.ई. में चयनित विद्याथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बी.आर.सी.सी. मनोज कुमार साहू द्वारा अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन आशीष कुमार बिश्वास सी.ए.सी.बोरो, सुशील राठिया व्याख्याता सेजेश सिसरिंगा एवं लोकनाथ प्रधान व्याख्याता हाई स्कूल सिथरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनानें में नोडल प्राचार्य रमेश कुमार पुरोहित, बी.आर.सी. लेखापाल रन्जू यादव, सी.ए.सी. अजब सिह राठिया, संजय बिश्वास, कवल सिंह सिदार, प्रकाश लकड़ा एवं विकासखण्ड के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा सिसरिंगा, सकरलिया, साजापाली, सोखामुड़ा के शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।



