बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के पंजीयन. क्रमांक 4473 के अन्तर्गत प्रदेश बैठक आज 21 जून रविवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्थान मयाराम सुरजन हाल रजबंधा मैदान रायपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमे कोसरिया यादव समाज के विकास,शिक्षा व आर्थिक एवं राजनैतिक विषयों पर चर्चा किया गया, जिसमे प्रमुख विषय कोसरिया यादव समाज एवं बडे कोसरिया यादव समाज के एकीकरण पर चर्चा किया इस विषय हेतु छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला में निवासरत कोसरिया यादव समाज एवं बडे कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष एवं समाज प्रमुखो को प्रदेश बैठक में आमंत्रित किया गया। विभिन्न जिला से आये पदाधिकारियों का फुलमाला एवं तिलक वंदन कर स्वागत वंदन किया गया ततपश्चात मंच का संचालन कर रहे मा. माधव कुवंर सिंह यादव जी एवं सभा का संचालन राजेश कुमार यादव प्रदेश सचिव के द्वारा किया गया। प्रदेश बैठक मे आये विभिन्न जिला के अध्यक्षों एवं समाज प्रमुखो से प्रमुख विषय कोसरिया



