NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विशेष वर्ग की युवती से दुष्कर्म और अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विशेष वर्ग की युवती से दुष्कर्म और अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार
रायगढ़

विशेष वर्ग की युवती से दुष्कर्म और अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: June 22, 2026 12:01 am
By lochan Gupta June 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। विशेष वर्ग की एक युवती के अपहरण, दुष्कर्म और धमकी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीडि़ता ने 31 मई को घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि विगत एक वर्ष पूर्व उसकी पहचान ग्राम पुसल्दा निवासी ललित लोहार से हुई थी, जो स्थानीय फ्लाई ऐश ब्रिक्स भ_े में कार्य करता था। ललित ने युवती को प्रेम और विवाह का झांसा देकर विश्वास में लिया और होली के बाद 8 मार्च 2026 को ललित ने गांव के एक बाड़ी क्षेत्र में उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह लगातार डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। ललित ने विवाह न करने पर उसे जबरन उठा ले जाने की भी धमकी दी थी। 11 मई की रात लगभग 11 बजे ललित युवती के घर पहुंचा और जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर रायगढ़ ले गया। यहां उसने युवती को अपने माता-पिता के किराए के मकान में एक सप्ताह तक रखा और शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में वह उसे ओडिशा स्थित अपनी नानी के घर भी ले गया, जहां उसने युवती को अपनी पत्नी बताया। ओडिशा में रहने के दौरान युवती ने किसी अन्य के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इससे 28 मई को परिजन उसे वापस घर ले आए। घर लौटने के बाद भी ललित लगातार धमकी देता रहा, जिससे युवती ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं (64(2)(ड), 127(4), 140(3), 351(3)) और एससी/ एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(अ) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान एससी/एसटी एक्ट की अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू को ललित लोहार की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार किया। जिससे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी ने ललित की गिरफ्तारी की वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

You Might Also Like

रात के अंधेरे में बिछी सीसी सडक़

भव्य अग्रोहा धाम का लोकार्पण कल

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री बने आशीष शर्मा

बिजली विभाग को मेंटनेंस का काम जल्द करने के निर्देश

परम पुण्यमयी अक्षय तृतीया व पिता आज्ञाकारी और विष्णु अवतारी श्री भगवान परशुराम जन्म तिथि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एक कॉल व चैट ने खोले जेल के भीतरी सतहों के राज
Next Article झूठी रईसी दिखाकर जीता भरोसा, 8 व्यापारियों से की करोड़ों की ठगी, बाप-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?