NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
जशपुरनगर

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:15 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सडक़ हादसे में 21 लोग घायल हो गए। सगाई कार्यक्रम में जा रही बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन घोरडेगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बाराती मलसेमा गांव से बलरामपुर जिले के दुर्गापुर में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बगीचा थाना क्षेत्र के घोरडेगा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सडक़ किनारे पलट गई।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज किया। डॉक्टरों ने बताया कि 21 घायलों में से तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष 18 घायलों का इलाज बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

घायलों से मिलने पहुंचे एसडीएम

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम प्रदीप राठिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगडऩा हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन और ड्राइवर के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

You Might Also Like

सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, आरोपी गिरफतार

नव संकल्प शिक्षण संस्थान : मुख्यमंत्री की पहल से बदल रहा युवाओं का जीवन

विकास का दूसरा नाम मोदी, जिसपर भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है : रायमुनि भगत

मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की होगी स्थापना, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
Next Article आंधी तुफान ने बरमकेला में बरपाया कहर

खबरें और भी है....

वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में… छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
ओम श्री रुपेश स्टील कंपनी के संचालक दयानंद व शंकर लाल पर जुर्म दर्ज
बूथ से राष्ट्रनिर्माण तक ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा-ओपी
ट्रैक्टर के पलटने से ग्रामीण की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वनांचल के ‘नवोदय गुरु’ और ‘गुरु द्रोण ‘ टिकेश्वर पटेल का भव्य सम्मान, चयनित विद्यार्थियों को भी किया गया सम्मानित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?