रायपुर। भारत-माला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर की जमीनी हकीकत परखने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में इस संभावित दौरे को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले मंत्री के हवाई सर्वे (चॉपर से निरीक्षण) की चर्चा थी, लेकिन गडकरी ने खुद सडक़ मार्ग से जाने की इच्छा जताई है। अगर शेड्यूल फाइनल होता है, तो वे रायपुर से विशाखापट्टनम तक बाय रोड सफर करेंगे।
्रइस दौरान वे सडक़ की क्वालिटी, सुरक्षा इंतजामों और कंस्ट्रक्शन स्पीड का लाइव जायजा लेंगे। केंद्रीय मंत्री के आने की आहट मिलते ही एनएचएआई के अफसरों ने रूट पर पैचवर्क, सफाई, साइन बोर्ड सुधारने और डिवाइडर चमकाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। 80 प्रतिशत काम पूरा, टनल और वाया-डक्ट आखिरी दौर में 16,482 करोड़ की इस परियोजना की शुरुआत 2020-21 में हुई थी। जमीन अधिग्रहण और पर्यावरण क्लीयरेंस में देरी के कारण यह प्रोजेक्ट थोड़ा लेट जरूर हुआ, लेकिन अब रफ्तार में है। फिलहाल कॉरिडोर का करीब 80त्न काम खत्म हो चुका है। अफसरों का दावा है कि टनल समेत बाकी पूरा हिस्सा इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना में बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ का है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जुलाई के पहले हफ्ते में दौरा प्रस्तावित है। वे प्रोजेक्ट की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि, अभी फाइनल शेड्यूल और तारीखों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का जायजा लेंगे मंत्री गडकरी
दौरे से पहले मार्ग की मरम्मत और सौंदर्यीकरण काम तेज



