NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनटीपीसी लारा में ‘जीईएम’ 2026 का सफल समापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनटीपीसी लारा में ‘जीईएम’ 2026 का सफल समापन
रायगढ़

एनटीपीसी लारा में ‘जीईएम’ 2026 का सफल समापन

एनटीपीसी लारा ने पाँच वर्षों में 250 बालिकाओं को दी सशक्त भविष्य की उड़ान

lochan Gupta
Last updated: June 16, 2026 12:52 am
By lochan Gupta June 16, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। एनटीपीसी लिमिटेड की प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का भव्य समापन समारोह एनटीपीसी लारा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) श्री शिवम श्रीवास्तव तथा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्त महिला समिति ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
वर्ष 2018 में एनटीपीसी द्वारा प्रारंभ किया गया बालिका सशक्तिकरण अभियान कंपनी की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 13,000 से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित एवं सशक्त बनाया जा चुका है। एनटीपीसी लारा वर्ष 2022 से इस अभियान का सफल संचालन कर रहा है तथा अब तक परियोजना के आसपास के गांवों की लगभग 160 बालिकाएँ इस पहल से लाभान्वित हो चुकी हैं। एनटीपीसी लारा अपने परियोजना क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा बच्चों एवं युवाओं के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक, खेल, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।
इसी क्रम में वर्ष 2026 में आसपास के गांवों से चयनित 90 बालिकाओं ने एक माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान बालिकाओं को योग, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, खेलकूद, कला एवं शिल्प, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा विभिन्न जीवनोपयोगी विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा सकारात्मक सोच का विकास करना था।
अपने संबोधन में श्री शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण केवल सामाजिक विकास का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जब एक बालिका शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। उन्होंने एनटीपीसी लारा द्वारा अभियान के सफल संचालन की सराहना करते हुए बालिकाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव ने प्रतिभागी बालिकाओं द्वारा प्रदर्शित आत्मविश्वास, प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका में असीम संभावनाएँ निहित हैं, जिन्हें सही अवसर और मार्गदर्शन के माध्यम से नई दिशा दी जा सकती है। समारोह का प्रमुख आकर्षण प्रतिभागी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बालिकाओं ने लोकनृत्य, योग प्रदर्शन, आत्मरक्षा प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियों तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर श्री सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी लारा ने कहा कि एनटीपीसी लारा केवल ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान जैसी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समारोह के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि के भाव के साथ हुआ। समापन समारोह में श्री सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी लारा; श्री केशव चंद्र सिंहा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण); श्री हेमंत पावगी, महाप्रबंधक (परियोजनाएँ); श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति; प्रेरिता महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याएँ, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रतिभागी बालिकाएँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। बालिका सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से एनटीपीसी न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, बालिकाओं को आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

You Might Also Like

रोटेरियन कमलेश अग्रवाल को ‘डायनामिक प्रेसिडेंट अवार्ड’ से किया गया सम्मानित

नवतपा का चौथे दिन पार कर गया 44 डिग्री तापमान

95 वर्षीय वृद्धा को इंडिया पोस्ट से घर बैठे मिलेगा पेंशन

जानकी कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा माह अन्तर्गत “सडक़ सुरक्षा – जीवन रक्षा” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चित्रकूट में मंडल अध्यक्ष से हार गए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज-डिग्री साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोदी सरकार ने बदली भारत की दिशा और दशा : अमर अग्रवाल
Next Article लॉयन अंजू बंसल बनीं रीजन 8, ज़ोन 23 की ज़ोन चेयरपर्सन

खबरें और भी है....

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’
नही थम रहा अवैध कबाड का कारोबार
प्रदेश में फिर महंगी हुई बिजली
किराये में ट्रेलर लेकर रायपुर में कटवाकर बेचा
चेन स्नैचिंग-पॉकेटमारी करने वाले गिरोह का भंाडाफोड़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?