रायगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान का संकल्प करने की अपील की साथ ही आस पास के लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित और जागरूक करने का प्रयास भी करना चाहिए। रक्तदान को महादान बताते हुए कहा एक यूनिट रक्त दुर्घटना, प्रसव, थैलेसीमिया, कैंसर जैसे रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए जिंदगी का दूसरा नाम बन जाता है। एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान की जागरूकता से मरीजों को समय पर रक्त मिलने से नया जीवन मिल जाता है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा ‘रक्तदान करें, जीवन बचाएं’ यह सिर्फ नारा नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। 18 से 65 वर्ष तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते है। रक्तदान से शारीरिक क्षति नहीं होती बल्कि नए रक्त का निर्माण होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रक्तदान को समाजिक अभियान बनाए जाने की अवश्यकता पर जोर दिया। विश्व रक्तदाता दिवस पर रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश के युवाओं, संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से अनुरोध करते हुए विधायक ओपी चौधरी ने कहा रक्तदान हेतु शिविर का आयोजन करे। लोगों की भ्रांतियां दूर करें और रक्तदान को जनआंदोलन बनाएं। रक्तदान को पुण्य कार्य बताते हुए कहा पुण्य के कार्य में भागीदार बनें। यह प्रण लेने का दिन है कि रक्तदान कर जीवन बचाएंगे।



