रायगढ़। शुक्रवार सुबह उर्दना रोड पर हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों ने रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। इससे सडक़ के दोनों ओर भारी वाहनों की कतारें लग गई हैं जो शाम 6.00 बजे ओवर ब्रिज कोतरारोड थाना तक जाम लगा रहा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा शुक्रवार की सुबह उर्दना पुलिस लाइन अंधा मोड के पास हुआ, जहां कोयले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और पास ही मौजूद एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं इस घटना से ठीक 100 मीटर पहले उर्दना रामदास फाउंडेशन नर्सरी के पास (जिंदल मोड़ पर) एक और दुर्घटना हो गई, जहां दो भारी ट्रेलर आपस में जा भिड़े। इन दोनों हादसों के कारण मार्ग को पूरी तरह बाधित हो गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग से दिन-रात भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहा है, जिसके चलते जिसके चलते हमेशा हादसे होते रहते है, यही कारण है कि शुक्रवार को इन दोनों हादसे होने के कारण देखते ही देखते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर लंबा जाम लग गया था। इस जाम के चलते छोटे वाहन चालक तो अलग-अलग रास्ते से अपने गंतब्य के लिए निकल रहे थे, लेकिन कार व अन्य चालक घंटों जाम में फंसे रहे। हालांकि जाम को हटवाने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण इनको भी भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
केलों डैम रोड भी रहा जाम
इस हादसे के कारण कई वाहन चलक केलो डैम रोड में फंसे रहे। जहां यातायात विभाग द्वारा जाम को हटवाने के लिए कई वाहनों को अलग रास्ते भी रवाना करते रहे, लेकिन ट्रैफिक जाम होने के कारण देर शाम तक स्थिति बहाल हो सका।



