NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा, लावारिस शवों के सम्मानजनक दफन की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा, लावारिस शवों के सम्मानजनक दफन की मांग
रायगढ़

सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा, लावारिस शवों के सम्मानजनक दफन की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने निगम आयुक्त से की शिकायत

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर निगम की संपत्तियों पर अतिक्रमण और लावारिस शवों के दफन की व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय को तोडक़र कब्जा किए जाने और लावारिस शवों के लिए सुरक्षित स्थल निर्धारित करने का मुद्दा उठाया है।
नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने बताया कि, वार्ड क्रमांक-8 चांदमारी स्थित सार्वजनिक शौचालय को तोडक़र उस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। 4 जून को इसकी शिकायत नगर निगम को दी गई थी, जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
हालांकि, बाद में कब्जाधारियों ने दोबारा शौचालय को तोड़ दिया। मोहल्लेवासियों ने भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान निगम की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
सलीम नियारिया ने कहा कि, यदि नगर निगम अपनी ही संपत्तियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है, तो भविष्य में शहर की अन्य शासकीय संपत्तियों पर भी अवैध कब्जे बढ़ सकते हैं। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सार्वजनिक शौचालय को सुरक्षित कराने की मांग की है।
ज्ञापन में नेता प्रतिपक्ष ने लावारिस शवों के दफन की वर्तमान व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि रामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में लावारिस शवों को केवल दो से ढाई फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया जाता है, जिससे आवारा पशुओं द्वारा शवों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि कई बार बाद में शवों की पहचान होने पर परिजनों को कचरे के ढेर के बीच अपने प्रियजनों के शव लेने पहुंचना पड़ता है, जो बेहद पीड़ादायक और अमानवीय स्थिति होती है।
सुरक्षित और व्यवस्थित स्थल बनाने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि रामपुर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर लावारिस शवों के दफन के लिए अलग भूमि चिन्हित की जाए। वहां चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाई जाए। शवों की फोटो और पहचान संबंधी जानकारी सुरक्षित रखकर नियमानुसार अंतिम संस्कार या दफन की व्यवस्था की जाए, ताकि मृतकों की गरिमा बनी रहे और परिजनों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

You Might Also Like

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने शोभायात्री के लिए शीतल पेय छाछ वितरण किया

लापता युवक अजित सिंह की पतासाजी में जुटे परिजन

18 जुलाई को दिल्ली में स्पार्क अवार्ड से सम्मानित होगा रायगढ़ नगर निगम

चोरी की स्कूटी में घूमना पड़ गया महंगा

झारखंड में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी भाजपा… ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया को 4.82 करोड़ की सौगात, आगामी गर्मी से पहले दूर होगी पेयजल की किल्लत
Next Article पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित

खबरें और भी है....

सीएम साय ने कहा- 9 हजार 500 करोड़ के निवेश संबंधी हुए एमओयू
प्रदेश में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूलों के पट
उर्दना मोड मोड पर 100 मीटर की दूरी में दो बड़े हादसे
क्लासमेट का अश्लील वीडियो बनाकर 6 साल तक करता रहा दुष्कर्म
ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?