NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नौतपा के बाद भी ‘अंगारे’ बरसा रहे सुर्यदेव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नौतपा के बाद भी ‘अंगारे’ बरसा रहे सुर्यदेव
रायगढ़

नौतपा के बाद भी ‘अंगारे’ बरसा रहे सुर्यदेव

तेज धूप और उमस से बेहाल जनता, राहत की फुहार के लिये अभी और चार दिन करना होगा इंतजार

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2026 12:21 am
By lochan Gupta June 9, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में नौतपा बीतने के बाद भी सूरज के तेवर ठंडे होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक तरफ जहां सूबे के कुछ चुनिंदा हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है, वहीं राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और रायगढ़ समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दिन के वक्त आसमान से बरसती आग और रात में चल रही गर्म हवाओं (लू) के साथ चिपचिपाती उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले 24 घंटों में पारे में कोई गिरावट नहीं देखी गई है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। प्रदेशवासियों को झुलसाने वाली इस गर्मी से जल्द निजात मिलने वाली है, क्योंकि मानसून तेजी से छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है।

रायपुर रहा सबसे गर्म, कुछ इलाकों में गिरीं राहत की फुहारें

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को राजधानी रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायगढ़ जिले में भी तापमान 42 से उपर दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, इस भीषण तपिश के बीच छत्तीसगढ़ के कुछ अंचलों में बादलों ने राहत भी बरसाई है। कुसमी में सर्वाधिक 7 सेमी, कापू में 3 सेमी और बलरामपुर, कांसाबेल व पोदी उपरोरा में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

बस 4 दिन का इंतजार, छत्तीसगढ़ की दहलीज पर मानसून

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मानसून के आगे बढऩे के लिए मौसमी परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रास्तों से होते हुए छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और ओडिशा में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद भीषण गर्मी के तेवर ढीले पड़ जाएंगे।

12 जून से बदलेगा मौसम, अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज अंधड़ (आंधी) चलने और आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका है। फिलहाल अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 12 जून के बाद से पूरे प्रदेश में मानसून पूर्व (च्तम-डवदेववद) और मानसूनी बारिश की गतिविधियों में भारी तेजी आएगी।

You Might Also Like

श्रीलंका में जिंदल पावर के क्वालिटी सर्किल टीम ने हासिल किया गोल्ड अवार्ड

मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म

विकसित छग निर्माण के संकल्प को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य : गोमती साय

तुष्टिकरण की गंदी राजनीति पर ओपी ने भूपेश बघेल से जवाब मांगा

वेतन वृद्धि को लेकर संविदाकर्मियों ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सकारात्मक सोच, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ : सीएम साय
Next Article शिवपुर नाला अतिक्रमण प्रकरण का हुआ निराकरण, ग्राम पंचायत को सौंपा गया कब्जा

खबरें और भी है....

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
दुर्गा फ्लाईएश ब्रिक्स के लेबर क्वाटर में मजदूर ने लगाई फांसी
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
एनआरव्हीएस स्टील प्लांट से 300 केजी स्क्रैप पाइप चोरी
साले की हत्या, जीजा को उम्र कैद, बच्चे को जबरन ले-जाने को लेकर हुआ था विवाद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम, सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?