NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में प्रशासन की संवेदनशील पहल, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में प्रशासन की संवेदनशील पहल, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
रायगढ़

सुशासन तिहार में प्रशासन की संवेदनशील पहल, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण

विभिन्न शिविरों में वॉकर, वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र का वितरण, हितग्राहियों को मिली राहत

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिलेभर में आयोजित समाधान शिविरों में प्रशासन द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभिन्न विकासखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को वॉकर, वॉकिंग स्टिक तथा श्रवण यंत्र प्रदान कर उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। विकासखंड धरमजयगढ़ के बाकारूमा में 2 जून को आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्षा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बालकपोड़ी बाकारूमा निवासी शिवप्रसाद, सिसरिंगा निवासी बंकट सिंह राठिया तथा चरखापारा बाकारूमा निवासी गुलाब को वृद्धजन छड़ी प्रदान की गई।
इसी प्रकार 3 जून को लैलूंगा विकासखंड के ढोर्रोबीजा में आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिक देवसिंह सिदार एवं पेतराम सिदार को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। वहीं बैस्कीमुड़ा निवासी दिव्यांग हितग्राही सेवन कुमार चौहान को भी चलने-फिरने में सुविधा हेतु वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई। 4 जून को खरसिया विकासखंड के छोटे मुड़पार में आयोजित शिविर में भैनापारा निवासी तुषार रौतिया को डिजिटल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। वहीं कुशवाराम सिदार, अघोरी दास महंत, भोकलो पटेल एवं नान्हूराम पटेल को समायोज्य वॉकिंग स्टिक वितरित की गई। 5 जून को धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत सदस्या रजनी राठिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के करकमलों से छाल निवासी श्रीमती मनकुंवर महंत, श्रीमती गुरबारी राठिया तथा नवापारा छाल निवासी श्रीमती गंगाबाई पटेल को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। 6 जून को जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत तारापुर में आयोजित शिविर में ग्राम नंदेली निवासी हुलसराम मालाकार के आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें एक वॉकर एवं एक वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इसी प्रकार गनपत यादव को समायोज्य वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गई। चलने-फिरने में असमर्थ हितग्राही को जनप्रतिनिधियों द्वारा मंच से उतरकर वॉकर प्रदान किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
शिविरों के दौरान समाज कल्याण विभाग के श्री उग्रसेन पटेल द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण की प्रक्रिया, दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना तथा क्षितिज-अपार संभावनाएं योजना के अंतर्गत संचालित उच्च शिक्षा प्रोत्साहन, सिविल सेवा प्रोत्साहन एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपकरणों से उनकी दैनिक गतिविधियां सुगम होंगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता मिलेगी। सुशासन तिहार के शिविर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं।

You Might Also Like

खनिज संपदा के अवैध उत्खनन परिवहन से राज्य शासन को राजस्व की भारी क्षति की संभावना

आटो गैरेज से चोरी बाईक कबाड में मिली

कर्मचारी हितों पर ‘मोदी की गारंटी’ के अमल को लेकर फेडरेशन रायगढ़ ने निकाली रैली,किया प्रदर्शन,

ओपीजेयू का वैश्विक शिक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने किया भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आनन्द बेरीवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
Next Article पर्यावरण दिवस पर केलो विहार कॉलोनी में वृक्षारोपण एवं जागरूकता अभियान

खबरें और भी है....

29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
जिला अस्पताल में पहली बार हुई सफल स्पाइन सर्जरी
5 सेकेंड पहले मैच दिखाने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार
पंचायत सचिव ने अपने दोस्त को लगाया 27 लाख का चूना
लोहरसिंह में 5 साल बाद भी अधूरी पड़ी पानी टंकी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
29 रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?