NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंचल ने खोया अपना सेवाभावी चिकित्सक, डॉ. दुलीचंद अग्रवाल पंचतत्व में विलीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अंचल ने खोया अपना सेवाभावी चिकित्सक, डॉ. दुलीचंद अग्रवाल पंचतत्व में विलीन
रायगढ़

अंचल ने खोया अपना सेवाभावी चिकित्सक, डॉ. दुलीचंद अग्रवाल पंचतत्व में विलीन

कयाघाट मुक्तिधाम में बड़े पुत्र सुनील अग्रवाल ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, डॉक्टरों, वकीलों, समाजसेवियों व शहरवासियों सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

lochan Gupta
Last updated: December 22, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta December 22, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। अंचल के जाने-माने एवं वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का रविवार को कयाघाट मुक्तिधाम में पूरे विधि-विधान और शोकाकुल वातावरण के बीच अंतिम संस्कार किया गया। जीवन भर मानव सेवा को समर्पित रहे डॉ. अग्रवाल को उनके बड़े पुत्र सुनील अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर शोक, श्रद्धा और मौन संवेदना से भर गया।
रविवार सुबह 9:30 बजे सीताराम कॉलोनी, चैतन्य नगर स्थित उनके निजी निवास गंगा नर्सिंग होम के पास से अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनीतिक व व्यावसायिक जगत के प्रतिनिधि, औद्योगिक संस्थानों से जुड़े लोग और आम नागरिक बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे।
डॉ. दुलीचंद अग्रवाल अग्रवाल समाज ही नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ अंचल में एक आदर्श चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। सरल जीवन, मधुर व्यवहार और निस्वार्थ सेवा उनकी पहचान थी। चिकित्सा को उन्होंने व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का माध्यम बनाया। यही कारण रहा कि उनके निधन से समाज के हर वर्ग में शोक की लहर देखी गई।
अंत्येष्टि के दौरान उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अग्रवाल का जाना चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके साथ जुड़े संस्मरणों को याद करते हुए अनेक लोग भावुक नजर आए। सभी ने उनके जीवन मूल्यों, सेवा भावना और सादगी को आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
अंतिम विदाई के अवसर पर तमाम शहरवासियों के साथ पी.एस. खोडियार, सतपाल बग्गा, प्रो. रामजीलाल अग्रवाल, जेठूराम मनहर, घनश्याम मनहर, नागेंद्र नेगी, जयंत ठेठवार, अनिल शुक्ला, अनूप बंसल, नारायण घोरे, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, कुलदीप नरसिंह, आरिफ हुसैन, गौतम अग्रवाल, सुभाष त्रिपाठी, प्रो अंबिका वर्मा, युवराज सिंह आजाद, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल (अमलडीहा), बाबूलाल अग्रवाल, बजरंग लेनध्रा, सुरेश गोयल, संतोष राय, नाजिम भाई सहित खरसिया से नीरज पटेल, प्रिंस सलूजा, ओमी अग्रवाल, दीपक डोरा, श्रीकांत सोमवार, सुभाष पांडेय, पार्षद लक्ष्मी साहू, मुकेश जैन, कृष्णा केशरवानी, गणेश अग्रवाल, नंदू पटेल, राजेंद्र पांडेय, संजय देवांगन, मो. राज, हरेराम तिवारी, हरमीत घई, राजेश भारद्वाज, राहुल शर्मा, संदीप अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मुरारी भट्ट, बसंत दास, अभिषेक दिनशा, श्रवण सिंघानिया, श्रवण अग्रवाल, विक्की सिंघानिया, सतीश शर्मा (ट्रांसपोर्टर), पल्ली भइया, अंकुर बंसल, पंकज गुप्ता, पवन शर्मा, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. मनीष बेरिवाल, अनिल केडिया, आनंद बंसल, रॉबर्ट अग्रवाल (लाल टंकी) सहित हजारों लोग मौजूद रहे। डॉ. दुलीचंद अग्रवाल भले ही आज भौतिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन अपनी निस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदनाओं और सरल व्यक्तित्व के कारण वे सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे।

You Might Also Like

निजी स्कूलों में पाठ्य पुस्तक व गणवेश विक्रय पर कलेक्टर सख्त

महिला समूह का राशि गबन करने वाला मैनेजर गिरफ्तार

शहरवासियों ने नए साल का किया स्वागत

रायगढ़-बिलासपुर मेमू 24 तक कैंसिल ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

धरमजयगढ़ पुलिस ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने किया जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित भारत : जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी : विष्णु देव साय
Next Article दो मामलों में नाबालिकों को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?