NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 48 वार्डों के सफाईकर्मियों को मिली हाथ गाडिय़ां
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 48 वार्डों के सफाईकर्मियों को मिली हाथ गाडिय़ां
रायगढ़

48 वार्डों के सफाईकर्मियों को मिली हाथ गाडिय़ां

महापौर, सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के हाथों हुआ हाथ गाडिय़ों का वितरण

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:20 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जनप्रतिनिधियों तथा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी वार्डों के सफाईकर्मियों को हाथगाडिय़ों का वितरण किया गया।शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने और सफाईकर्मियों को उनके दैनिक कार्यों में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। हाथगाडिय़ों के माध्यम से कचरा संग्रहण, परिवहन एवं वार्डों में नियमित सफाई कार्य को और अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। इससे सफाईकर्मियों के कार्य में आसानी आएगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान नगर निगम द्वारा शहर के 48 वार्डों के लिए करीब 50 हाथगाडिय़ों का वितरण किया गया। इससे सफाईकर्मियों को कचरा संग्रहण एवं परिवहन कार्य में सुविधा मिलेगी तथा वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाईकर्मियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। नगर निगम लगातार उनके कार्य को सरल और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। हाथ गाडिय़ों के वितरण से सफाई कार्य में गति आएगी और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि स्वच्छता किसी भी शहर की पहचान होती है। सफाईकर्मियों को बेहतर सुविधाएं और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें। हाथगाडिय़ों के वितरण से वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा स्वच्छता अभियान को भी गति प्राप्त होगी।इस पहल से सफाई व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ-साथ वार्डों में नियमित सफाई कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अशोक यादव एवं त्रिवेणी डहरे, पार्षद नेहा देवांगन, नरेश पटेल, त्रिनिशा चौहान, अमरनाथ रात्रे, मूक्कू यादव, निगम कार्यपालन अभियंता अजय कुमार लोहिया,स्वास्थ्य अधिकारी रमेश तांती, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सफाई दरोगा, निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

मिनीमाता चौंक पर गुंडागर्दी करने वाले तीन गिरफ्तार

नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए गठित समिति मे ओपी चौधरी शामिल

प्रख्यात एम्ब्रियोलॉजिस्ट अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में रहेंगे उपलब्ध

किराना दुकान में चोरी करने वाले 4 सपड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय को फलों से तौला गया
Next Article श्री गुरु नानक हाई स्कूल द्वारा मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की घोषणा

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?