NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार
रायगढ़

ट्रेलर डकैतीकांड का फरार आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

तमनार पुलिस की बड़ी सफलता, 10 माह से फरार वारंटी अजय गोस्वामी दबोचा गया, हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:48 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी एवं वारंटी अजय गोस्वामी (32 वर्ष) निवासी कुसमुंडा, जिला कोरबा को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि आरोपी अजय गोस्वामी अपने पिता, भाइयों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर कुल नौ आरोपियों के समूह में शामिल था, जिन्होंने पांच ट्रेलर वाहनों में लूटपाट कर वाहनों को ओडिशा ले जाकर छिपा दिया था। घटना के 24 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अजय गोस्वामी एवं एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। फरारी के दौरान आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया था, जिस पर गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। थाना तमनार पुलिस द्वारा पूर्व में भी आरोपी की तलाश में दो बार उसके निवास स्थान पर दबिश दी गई थी, किंतु वह पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।
एसएसपी शशि मोहन के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। मुखबिर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कोरबा रवाना हुई और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गौरतलब है कि 18 अगस्त 2025 को प्रार्थी संजय पटेल निवासी रायगढ़ ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एसबीआई कोरबा शाखा से नीलामी में चार ट्रेलर वाहन खरीदे थे, जो सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित थे। 18 अगस्त की रात तमनार क्षेत्र के हुंकराडीपा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रेलर वाहन को लूट लिया तथा चालक एवं अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। जांच विवेचना दौरान पुलिस को पता चला कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी ट्रेलरों का पूर्व मालिक अमन गोस्वामी था। थाना तमनार में धारा 309(4), 309(6), 309(7) एवं जोडऩे धारा 310(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने तत्काल जिले सहित ओडिशा में भी दबिश दी और हमीरपुर (ओडिशा) स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खेत में छिपाकर रखे गए चारों ट्रेलर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार एवं कैम्पर वाहन में सवार होकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना में पांच से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर धारा 310(2) भी जोड़ी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चार ट्रेलर वाहन, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई थी।

You Might Also Like

पुसौर में 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे विभाष

महज 112 रामलला दर्शनार्थियों के लॉटरी से चयन पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

तुरंगा में कांग्रेस नेता शंकर लाल द्वारा आयोजित सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

गुम बालिका को चंद घंटों में ढूंढ निकाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां मंगला, सिंघल स्टील-गुरुश्री इंडस्ट्रीज समेत 5 उद्योगों पर 5.25 लाख का जुर्माना
Next Article शॉ मिल से चोरी मशीनरी पार्ट्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?