NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ दुर्घटना में चकनाचूर हुई पेल्विस की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशनज्
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सडक़ दुर्घटना में चकनाचूर हुई पेल्विस की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशनज्
रायपुर

सडक़ दुर्घटना में चकनाचूर हुई पेल्विस की हड्डी का हुआ सफल ऑपरेशनज्

सिम्स के डॉक्टरों ने युवक को दिया नया जीवन

lochan Gupta
Last updated: June 4, 2026 1:40 am
By lochan Gupta June 4, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जटिल सर्जरी कर सिम्स बिलासपुर के चिकित्सकों ने उसे नया जीवन दिया है। दुर्घटना में युवक की पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और साथ ही हिप जॉइंट से जुड़ी एसीटैबुलम हड्डी में भी गंभीर फ्रैक्चर था। चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सर्जरी के जरिए न केवल उसकी जान बचाई, बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर शारीरिक परेशानियों से भी राहत दिलाने में सफलता हासिल की।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी 40 वर्षीय अजय पटेल 19 अप्रैल 2026 को बिल्हा क्षेत्र में हुई एक सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर लाया गया। जांच में सामने आया कि उनकी दाहिनी पेल्विस में राइट सेंट्रल हिप डिसलोकेशन के साथ एसीटैबुलम फ्रैक्चर हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार यह चोट बेहद जटिल और गंभीर मानी जाती है, क्योंकि इसमें हिप जॉइंट अपनी सामान्य स्थिति से हट जाता है और उसे घेरने वाली पेल्विस की हड्डी भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। समय पर उचित उपचार न मिलने पर मरीज को स्थायी विकलांगता, चलने-फिरने में गंभीर परेशानी और भविष्य में गठिया जैसी जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मरीज की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह ठाकुर की देखरेख में किया गया। चोट की गंभीरता और भविष्य में जोड़ की कार्यक्षमता को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विभागाध्यक्ष डॉ. बेन के मार्गदर्शन में विशेष सर्जिकल योजना तैयार की गई।
इसके बाद 28 अप्रैल 2026 को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ओपन रिडक्शन एंड इंटरनल फिक्सेशन विद राइट एसीटैबुलर रिपेयर एवं ओपन रिडक्शन ऑफ हिप जॉइंट जैसी जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान आधुनिक सी-आर्म (ष्ट-्रह्म्द्व) फ्लोरोस्कोपी मशीन का उपयोग किया गया, जिसकी मदद से चिकित्सकों ने हड्डियों की स्थिति का लगातार मूल्यांकन किया और फ्रैक्चर के टुकड़ों को शरीर की प्राकृतिक संरचना के अनुरूप सटीक तरीके से स्थापित किया। चिकित्सकों ने बताया कि सी-आर्म तकनीक के उपयोग से इम्प्लांट की सही स्थिति सुनिश्चित की गई तथा हिप जॉइंट का पूर्ण एनाटॉमिकल रिडक्शन प्राप्त किया गया। टूटे हुए एसीटैबुलम की सफल मरम्मत कर उसे स्थिर किया गया।

You Might Also Like

नक्सलियों के खिलाफ और तेज होगी लड़ाई : सीएम

भूपेश-टीएस और दीपक को राहुल का बुलावा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल : नगरीय निकायों को पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए उपयुक्त स्थल निर्धारित करने के दिए निर्देश

जमीन रजिस्ट्री के पद्धति में 10 बडे बदलाव

धर्मांतरण पर बवाल, 3 हिरासत में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article काव्य कुंभ में कविता-गजल-संगीत का होगा संगम
Next Article नीम कॉरिडोर से शहर को मिल रही हरियाली और शुद्ध ऑक्सीजन

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?