NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह
रायगढ़

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

lochan Gupta
Last updated: June 2, 2026 12:59 am
By lochan Gupta June 2, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने वाले कर्मठ शासकीय सेवकों के उत्साहवर्धन हेतु शुरू की गई अभिनव पहल के तहत आज जिला कलेक्टोरेट के सृजन सभा कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की योजनाओं की सफलता में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण ही शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पाता है।
सम्मानित कर्मचारियों में राजस्व विभाग से स्टेनोग्राफर वर्ग-03- श्रीमती अल्पा बेहरा, भू-अर्जन शाखा से सहायक ग्रेड-02 श्री मुकेश भोई एवं सीएसआर शाखा से सहायक ग्रेड-03 श्री केशव साहू, आदिवासी विकास विभाग से सहायक ग्रेड-3 श्रीमती लिपियंका बसंत, खाद्य विभाग से सहायक ग्रेड-3 सुश्री रंजीता दास, खनिज विभाग से सहायक खनि अधिकारी श्री आशीष गड़पाले, समाज कल्याण विभाग से कार्यपालिक कलाकार श्री नवरतन सिंह बिंझवार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक ग्रेड-2 श्री देवेन्द्र वर्मा एवं परियोजना समन्वयक श्री शोभेन्द्र डनसेना शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से यह नवाचार 01 फरवरी 2026 से पूरे राज्य में लागू किया गया है। इसके अंतर्गत शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को प्रत्येक माह सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर उनकी सेवाओं को पहचान दी जा रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जेपीएल में ‘वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024’ का आयोजन

वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात, धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

डॉ आर. एल. हॉस्पिटल में 4 नवंबर को न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ साहू रहेंगे उपलब्ध

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रायगढ़ ने मनाया यादगार तीज उत्सव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में किया गया नशा के विरुद्ध जनजागरण
Next Article तालाब सफाई अभियान पर सवाल या सियासत?

खबरें और भी है....

‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
ओपी चौधरी- संकल्प शक्ति से वक्त का साँचा बदल देने वाला एक असाधारण व्यक्तित्व
आईपीएल फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ाया
लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर ग्रामीण की हत्या
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘विकास की आंधी, उम्मीदों का तूफान’ जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों ने कहा : थैंक्यू ओपी चौधरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?