NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल आडिटोरियम में मैं अनिकेत हूँ नाटक का शानदार मंचन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल आडिटोरियम में मैं अनिकेत हूँ नाटक का शानदार मंचन
रायगढ़

जिंदल आडिटोरियम में मैं अनिकेत हूँ नाटक का शानदार मंचन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की पहल

lochan Gupta
Last updated: June 1, 2026 1:04 am
By lochan Gupta June 1, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा विगत दिवस आयोजित एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल रायपुर के सहयोग से स्थानीय जिंदल ऑटोडोरियम में संपन्न हुए हिंदी नाटक में अंत तक दर्शकों को बांधे रखा।कोर्टरूम ड्रामा में अपनी पहचान,अस्तित्व तथा मनुष्य के भीतर चल रहे द्वन्द  पर यह नाटक गहरा सवाल छोड़ गया
भयंकर आँधी तूफ़ान एवं भारी वर्षा के बीच भी कऱीब 500 दर्शकों के समक्ष सम्पन्न हुए इस अस्सी मिनट के नाटक में कहानी अदालत के कठघरे में खड़े एवं एक ट्रेन दुर्घटना में घायल एवं जले हुए चेहरे वाले अनिकेत शर्मा के इर्द गिर्द घूमती है जो अपनी अस्तित्व को लेकर सवाल करता है कि मैं कौन हूँ। बेहद मार्मिक संवेदनाओं एवं गहरी ख़ामोशी के बीच एक ऐसा माहौल बना दिया जिससे दर्शक अंत तक पूरा ड्रामा बिना हिले डुले एक टक देखते ही रहे नाटक के अंत में दर्शक इसी उलझन व सवालों में डूबे हुए रहे हैं कि आखऱि अनिकेत है कौन  शशिकांत जाधव अनिकेत शर्मा के रूप में अभिनय करने वाले  एवं इस नाटक के डायरेक्टर की भूमिका निभाने वाले रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के पीडीजी शशी वरवंडकर ने अपने अभिनय से एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित किया वहीं सरकारी वकील भारद्वाज की भूमिका में चेतन दंडवते एवं जज के किरदार में दिलीप लाम्बे ने भी अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया  अनिकेत की पत्नी मीनाक्षी शर्मा के रूप में डॉ . अनुराधा दुबे ने भी श्रोताओं को भावात्मक रूप से जोड़े रखा इसके अलावा प्रकाश खांडेकर रंजन मोड़ा रविन्द्र ठेंगड़ी,भारती पलसोडक़र डॉ . प्रीटा लाल समीर टल्लू डॉ . अभ्या जोगलेकर श्याम सुंदर खंगन और डॉ शुचिता देशमुख ने भी अपनी भूमिकाओं से मंच को जीवंत बनाये रखा विनोद रखून्दे और पंकज सराफ का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा जबकि पर्दे के पीछे अजय पोतदार,प्रवीण क्षीरसागर,और प्रकाश गुराव की तकनीकी भूमिका अहम रही इससे पहले सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के लोकप्रिय एसएसपी शशिमोहन सिंह विशिष्ट अतिथि एवं स्टील सिटी के असिस्टेंट गवर्नर रोटे विजय अग्रवाल डिस्ट्रीक 3261 के डीएसजी सुशील रामदास अग्रवाल जिंदल स्कूल के प्राचार्य आरके त्रिवेदी व जिंदल स्टील के ईवीपी  संजीव चौहान की गरिमामय उपस्थिति में फूल मालाओं से स्वागत व  दीप प्रज्वलन,राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम के चेयरमैन रोटे विनोद बट्टीमार ने पूरे विस्तार से  कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्योरा दिया व प्रारंभ से लेकर अब तक के इस कार्यक्रम की उपलब्धि से भी लोगो को अवगत कराया वही रोटरी के उन सभी साथियों का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में इस कार्यक्रम में सहयोग किया। मुख्य अतिथि शशि मोहन सिंह जो स्वयं भी एक कलाकार के रूप में कई फि़ल्मों एवं नाटकों में अभिनय कर चुके हैं ने भी अपने संबोधन में सभी को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए रोटरी स्टील सिटी की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम पश्चात सभी कलाकारों का परिचय दर्शकों से कराया गया रोटरी क्लब स्टील सिटी ने इस मोके पर सभी कलाकारों को सम्मानित अतिथियों के हाथों से मेमोंटो देकर सम्मानित कराया गया जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को भी क्लब द्वारा मैमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम समाप्ति से पूर्व महाराष्ट्र मित्र मण्डल रायगढ़ व पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने भी कलाकारो को सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन क्लब के अध्यक्ष रोटे कमलेश अग्रवाल ने किया जिसमे सभी का आभार करते हुए मुख्य रूप से जिंदल स्टील व जिंदल स्कूल का विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर क्लब की तरफ़ से रोटे डॉ सतीश, संतोष नायर,सतोष टिबरेवाल, प्रीतपाल टुटेजा, जी एस नरेड़ी, दीपक अग्रवाल,संजय तायल, अतुल रतेरिया, पवन अग्रवाल, आकाश पुरसेठ, नरेश अग्रवाल,प्रवीण बंसल, मनोज बंसल,अजय अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल गर्ग, सुनील गुप्ता, अरविंद गर्ग, गौरव अग्रवाल,महेश अग्रवाल, नवीन जैन, प्रवीण गोयल, संदीप बंसल, संजय अग्रवाल, संजय बेरीवाल, सतीश अग्रवाल, विनय केडिया, विवेक अग्रवाल,का भी विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर

किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत में जारी है जनसमस्या निवारण शिविर

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठि का आयोजन किया गया

लापरवाह आरआई पटनायक निलंबित

फाइलेरिया के विरुद्ध रायगढ़ की मुहिम: जनपद अध्यक्ष और सरपंच की उपस्थिति में एमडीए अभियान का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बम्हनीडीह में ओपी चौधरी का रोड शो, बोले- ‘कमल का बटन दबाएं, नगर की तस्वीर बदलें’
Next Article बिरहोर समुदाय के साथ जिला भाजपाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
तीन माह से गहरीकरण की बाट जोह रहा लाखा का बडख़ा तालाब
किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : पावन अग्रवाल

Popular Posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिल रहा सम्मान : सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?