NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हवाई उड़ान के सपनों पर भारी पड़ा किसानों का आक्रोश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हवाई उड़ान के सपनों पर भारी पड़ा किसानों का आक्रोश
रायगढ़

हवाई उड़ान के सपनों पर भारी पड़ा किसानों का आक्रोश

कोड़ातराई एयरपोर्ट की जनसुनवाई में फूटा गुस्सा

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2026 12:12 am
By lochan Gupta May 29, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के कोड़ातराई क्षेत्र (औरदा गांव) में प्रस्तावित एयरपोर्ट हवाई पट्टी परियोजना को लेकर सुलग रही विरोध की आग अब भडक़ उठी है। बीते दिनों औरदा गांव में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों और भू-स्वामियों का गुस्सा प्रशासन पर जमकर फूटा। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने साफ शब्दों में हुंकार भरते हुए कहा कि गांव की जमीन, खेती और बुनियादी सुविधाओं की बलि चढ़ाकर उन्हें ऐसा कोई ‘विकास’ नहीं चाहिए। किसानों के इस उग्र तेवर को देखकर मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के भी हाथ-पांव फूल गए।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपना दर्द और आक्रोश बयां करते हुए बताया कि जिस जगह पर एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है, वहां हाल ही में स्कूल, पक्की सडक़ें और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार की गई हैं। अगर यहां एयरपोर्ट बनता है, तो पूरा क्षेत्र तबाह हो जाएगा और गांव की पूरी व्यवस्था बिखर जाएगी। प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में साफ कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट के कारण 150 से अधिक परिवारों के सिर पर विस्थापन की तलवार लटक जाएगी। चूंकि यहां के ज्यादातर परिवार पूरी तरह से खेती-किसानी पर निर्भर हैं, ऐसे में जमीन छिन जाने के बाद उनके सामने रोजी-रोटी का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सामाजिक प्रभाव आकलन की पूरी प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। प्रभावित परिवारों को अंधेरे में रखकर उनकी राय को दरकिनार किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने साल 2012 में आए उस पुराने एयरपोर्ट प्रस्ताव की भी याद दिलाई, जो ठंडे बस्ते में चला गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तीखा सवाल किया कि जब उस समय यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी, तो अब अचानक फिर से इस बेमानी परियोजना की जरूरत क्यों आन पड़ी है?

जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक से परेशानी

ग्रामीणों की एक बड़ी पीड़ा यह भी सामने आई कि पिछले कई सालों से इस इलाके में जमीन की खरीदी-बिक्री और बंटवारे पर रोक लगा दी गई है। इस प्रतिबंध की वजह से ग्रामीणों को अपनी ही जमीन होते हुए भी दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं और उन्हें भारी आर्थिक व सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नक्शा सार्वजनिक हो, वरना होगा उग्र आंदोलन

किसानों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि उनकी जमीन ही उनका एकमात्र सहारा है। प्रशासन बिना किसी देरी के परियोजना का पूरा नक्शा, प्रभावित क्षेत्र की स्पष्ट जानकारी और अपनी पुनर्वास नीति को सार्वजनिक करे। ग्रामीणों ने दो टूक अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और बिना सहमति के कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की गई, तो वे एक बड़े और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
वहीं, ग्रामीणों के इस भारी विरोध के बीच प्रशासन का वही रटा-रटाया जवाब सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा और आगे की पूरी कार्यवाही कानून के दायरे में ही होगी। फिलहाल, कोड़ातराई में एयरपोर्ट का मुद्दा प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है।

You Might Also Like

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रक्तदान के लिए जागरूक करने संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने निकाली बाइक रैली

कोयलार गांव के करीब पहुंचा 31 हाथियों का दल

गोपाल रतेरिया का स्वर्गवास

शालीमार-उदयपुर 16 घंटा तो गीतांजली एक्सप्रेस सात घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंश तस्करों से मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
Next Article जिला जेल में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, 200 कैदियों ने लिया भाग

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
नवा रायपुर को मिलेगी नई रेलवे लाइन की सुविधा
15 मिनट की आंधी ने जमकर मचाई ताबाही
पीडल्यूडी सचिव ने निर्माणाधीन विकास कार्यांे का लिया जायजा
खरसिया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, किशोर को मौत के घाट उतारने वाले 3 गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?