NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 230 फरार वारंटी गिरफ्तार

घरघोड़ा, चक्रधरनगर, धरमजयगढ़, छाल, भूपदेवपुर एवं लैलूंगा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष अभियान

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2026 12:33 am
By lochan Gupta May 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह पांच दिवस का विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” चलाया जाता है। इसी क्रम में माह मई में 20 मई से 25 मई तक चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 230 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 76 स्थायी वारंटी एवं 154 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
विदित हो कि ये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में नियत पेशी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट एवं बाद में स्थायी वारंट जारी किए गए थे। इनकी तामिली के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा इस अभियान को एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का स्वरूप दिया गया है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।
माह मई के विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” में स्थायी वारंट तामिली में थाना घरघोड़ा प्रथम स्थान पर रहा, जहां पुलिस टीम ने 17 स्थायी वारंट तामील किए। द्वितीय स्थान पर थाना चक्रधरनगर रहा जिसने 09 स्थायी वारंट तामील किए, जबकि थाना लैलूंगा 07 स्थायी वारंट तामील कर तृतीय स्थान पर रहा।
इसी प्रकार गिरफ्तारी वारंट तामिली में थाना धरमजयगढ़ ने सर्वाधिक 28 गिरफ्तारी वारंट तामील कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। थाना चक्रधरनगर ने 27 गिरफ्तारी वारंट तामील कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि थाना छाल ने 22 गिरफ्तारी वारंट तामील कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में भी कई थानों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना घरघोड़ा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चिंता उर्फ चिंतामणि राठिया निवासी बरभौना थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं घरघोड़ा पुलिस ने फरार निगरानी बदमाश मोहसिन खान उर्फ गुरु पठान को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
इसी प्रकार थाना चक्रधरनगर पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं थाना लैलूंगा पुलिस ने चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिलेभर में चलाए गए इस अभियान से फरार अपराधियों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है।

You Might Also Like

सूरजगढ़ पुल में नया ठेकेदार की दादागिरी चरम सीमा पर

एमआईसी की बैठक में लाखों के निर्माण कार्य स्वीकृत

सभी वर्गों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक किया मतदान

पूरी गुणवत्ता के साथ करें निर्माण कार्य- कलेक्टर

लीनेस क्लब प्रगति ने नुगा हेल्थ केयर सेंटर में कार्यक्रम का किया आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 40 गांजा पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार, घर की बाड़ी में छिपाकर उगाए थे 1.82 लाख का गांजा
Next Article ट्रेन से सफर करने वालों को 1 जून से लगेगा झटका

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
टेक्नोलॉजी आधारित पारदर्शी पीडीएस से गरीबों को मिलेगा अधिक लाभ- सीएम साय
जिला पंचायतों को भी मिलेगा डीएमएफ का हिस्सा
बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर गिरी रेल प्रशासन की गाज
खाद, बीज व डीजल संकट पर भडक़े किसान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर… केंद्रीय खनिज उडऩदस्ता टीम की छापामार कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?