सारंगढ़। शहर में दिनदहाड़े व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार, 26 मई को सारंगढ़ बंद का आह्वान किया है। इस बंद के समर्थन में शहर की समस्त दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया और सारंगढ़ पूर्णत: बंद रहा। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए है ? ऐसा लगता है मानो बिना कप्तान के जहाज यहां चल रहा है। व्यापारीयों का कहना है कि – शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना प्रशासनिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है यदि व्यापारी वर्ग ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो आम नागरिकों में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है।
घटना के बाद व्यापारियों ने शासन व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि – अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स सारंगढ़ एवं समस्त व्यापारीगण के आह्वान पर आयोजित इस बंद को व्यापारिक एकता का प्रतीक बताया जा रहा है। व्यापारी संगठनों ने शहर वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि – यह बंद केवल एक व्यापारी के समर्थन में नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा और न्याय की मांग के लिए किया जा रहा है।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि – यदि दोषियों पर जल्द और कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। प्रात: ब्यापारीयो की बड़ी हुजूम नगर में भ्रमण कर रही थी।ब्यापारी एकता जिन्दाबाद पुलिस प्रशासन होश में आओ होश में रहकर काम करो जैसे नारेबाजी ब्यापारी बंधु कर रहे थे।
व्यापारी पर जान लेवा हमले के विरोध में सफल रहा शहर बंद



