NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 139 आवेदन प्राप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 139 आवेदन प्राप्त
रायगढ़

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, 139 आवेदन प्राप्त

राशन कार्ड, महतारी वंदन, पीएम आवास एवं सडक़-नाली निर्माण से जुड़े आवेदन रहे प्रमुख

lochan Gupta
Last updated: May 20, 2026 12:10 am
By lochan Gupta May 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 एवं 14 से 19 तक के नागरिकों के लिए गौशाला पारा सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु कुल 139 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें एपीएल राशन कार्ड को बीपीएल में परिवर्तित करने, महतारी वंदन योजना, पेंशन योजना का लाभ दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, सडक़ एवं नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य नागरिक आपूर्ति, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, आधार कार्ड अपडेशन, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, जिला उद्योग एवं व्यापार सहित करीब 13 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित वार्डों के नागरिक बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे और विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया।
नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत किया। निगम प्रशासन द्वारा सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। शिविर स्थल पर ही कई आवेदनों का प्राथमिक स्तर पर निराकरण भी किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
शिविर का अवलोकन करने पहुंचे महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहा है। इस पहल से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
सभापति श्री डिग्रीलाल साहू ने कहा कि शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है तथा लोगों में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
एमआईसी सदस्य श्री मुक्तिनाथ बबुआ ने भी शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी पहल है। इससे जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ आवेदनों का निराकरण करने को कहा।
शिविर के दौरान भाजपा महिला मोर्चा नेत्री श्रीमती दीपमाला गुप्ता, श्रीमती उमा उपाध्याय, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।

You Might Also Like

नींव से दमकते कलश तक केशरिया ध्वज के उत्थान के सजग प्रहरी उमेश अग्रवाल

निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं होगी-कलेक्टर

निगम आयुक्त ने किया नालंदा परिसर व आक्सीजोन का निरीक्षण

ट्रेलर व ट्रक में टक्कर चालक घायल

मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘शशि’ की शीतलता के पीछे छिपा था ‘सूर्य’ का प्रचंड तेज-एक झटके में राख हुआ सट्टा साम्राज्य
Next Article वंदना पेट्रोल पंप पर गिरी प्रशासन की गाज, नियमों की अनदेखी पर किया गया सील, पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़े

खबरें और भी है....

कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
चिंतन शिविर से सुशासन के अगले चरण की तैयार होगी रूपरेखा-सीएम साय
चलती ट्रेलर से टकराकर बाइक चालक की मौत
समरसता एक्सप्रेस में यात्री हुआ उठाईगिरी का शिकार
बाइक को ठोकते हुए अनियंत्रित कार खेत में पलटी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कोंडातराई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?