NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
रायगढ़

सुशासन तिहार से जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

समाज कल्याण विभाग ने वितरित की सेटेबल वॉकिंग स्टिक

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 12:06 am
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर के मचिदा शिविर में समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण के रूप में सेटेबल वॉकिंग स्टिक वितरित की गई। जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को यह उपकरण प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने से वरिष्ठजनों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
शिविर में ग्राम नवापाली पडिग़ांव की श्रीमती ईलाबाई गुप्ता, डीपापारा कलमी के श्री बनमाली गिरी तथा कलमी पुसौर के श्री कैरुलाल यादव को सेटेबल वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। हितग्राहियों ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र के कारण चलने-फिरने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह सहायक उपकरण उनके लिए बड़ा सहारा साबित होगा।

चलने में सहारा ही नहीं, आत्मविश्वास भी दे रही वॉकिंग स्टिक

समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित सेटेबल वॉकिंग स्टिक वरिष्ठ नागरिकों और चलने में असुविधा महसूस करने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। यह चलने के दौरान शरीर का संतुलन बनाए रखने, पैरों और घुटनों पर पडऩे वाले दबाव को कम करने तथा गिरने के जोखिम को घटाने में मदद करती है। साथ ही चोट, गठिया या उम्रजनित कमजोरी के कारण चलने में होने वाली परेशानी के दौरान यह अतिरिक्त सहारा प्रदान करती है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को आवश्यक सहायता एवं उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को राहत एवं सुविधा मिल रही है।

You Might Also Like

जगतपुर में आधी रात को घर घुसकर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी

कलेक्टर ने एफएसटीपी प्लांट का किया निरीक्षण

रामभांठा संजय मैदान में मंगलवार को होगा रावण दहन

दो माह से फरार दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार

6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन, ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
Next Article जिले में 25 मई तक चलेगा जनजातीय गरिमा उत्सव, 315 चयनित ग्रामों में होंगे विशेष शिविर

खबरें और भी है....

गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
तहसील कार्यालय में बेहोश होकर गिरे रिटायर्ड शिक्षक की मौत
शराबी बेटे ने सगी मां को मौत के घाट उतारा
तलवार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा युवक
ओपी जिंदल मार्ग बनेगा 10 करोड़ की लागत से बनेगा अंचल का मॉडल रोड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?