दुर्ग-भिलाई। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने छत्तीसगढ़ के 2 खिलाडिय़ों को गिरफ्तार किया है। दोनों स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में जॉब कर रहे हैं। इनमें इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग रेफरी बी. राजशेखर राव और वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक, आरोपियों ने एक कैंडिडेट से 5 लाख रिश्वत मांगी थी। मेडिकल परीक्षण के अनफिट सर्टिफिकेट को फीट कर देंगे कहा था, पैसे नहीं देने पर फेल करने की धमकी देकर कुछ रकम ले लिए थे।
अभ्यर्थी की शिकायत के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की। शनिवार को एक आरोपी रायपुर से, दूसरा आरोपी दुर्ग से पकड़ा गया। इस पूरे मामले में जांच जारी है। वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में सीसी-टीसी (कमर्शियल क्लर्क) पद पर है। वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में सीसी-टीसी (कमर्शियल क्लर्क) पद पर है। सीबीआई के मुताबिक, रायपुर रेल मंडल में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती निकाली गई थी। एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया। लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। इन दोनों ही परीक्षाओं में अभ्यर्थी पास हो चुका था और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना बाकी था।
भिलाई में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (टेक्नीशियन-2) बी. राजशेखर राव और सीसी-टीसी राजलक्ष्मी ने अभ्यर्थी से संपर्क किया था। दोनों ने उससे मेडिकल में अनफीट से फीट कर देंगे कहकर पैसों की मांग की गई थी। कुछ पैसे आरोपियों ने ठग भी लिए थे। शिकायत के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को पकडऩे की प्लानिंग की। शनिवार (16 मई) को टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम ऑफिस से हिरासत में लिया गया।
कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई। जांच में टीम को घर से लाखों रुपए कैश मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कितना पैसा मिला, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। गिरफ्तार कर उसी दिन दोनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश दीक्षा देशलहरा की अदालत में पेश किया गया। बताया जा रहा है दोनों अफसरों की नियुक्ति रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से हुई थी और दोनों ही वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे में हडक़ंप मचा हुआ है।
5 लाख रिश्वत मांगने वाले 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
अनफीट से फीट कर देंगे कहकर कैंडिडेट से पैसे मांगे, सीबीआई ने पकड़ा



