NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 का आयोजन
बिलासपुर

‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 का आयोजन

प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026’ (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान केवल एक दिवस तक सीमित न होकर विस्तारित अवधि में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन निर्धारित थीम के अनुसार जागरूकता, संवाद एवं व्यवहार परिवर्तन आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज अभियान के तीसरे दिन प्लास्टिक प्रदूषण में कमी थीम पर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा सभी विभागों से समन्वय के साथ मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बिलासपुर, उसलापुर, अनूपपुर, शहडोल, चांपा, रायगढ़, अम्बिकापुर, उमरिया सहित मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों एवं आमजन को पोस्टर, बैनर एवं जनसंदेशों के माध्यम से प्लास्टिक बोतल, कप एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जैसी सामानों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु एकल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यस्थिति एवं रखरखाव की समीक्षा की गई तथा यात्रियों को प्लास्टिक बोतलों के उचित निपटान हेतु इन मशीनों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाकर सभी केटरिंग स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। स्टॉल संचालकों एवं विक्रेताओं को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जूट एवं कपड़े के थैलों का वितरण करते हुए यात्रियों एवं स्टॉल संचालकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु इनके नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री अपनाने का संदेश दिया गया। बिलासपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

You Might Also Like

एसईसीएल ने दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसाइकल एवं सुगम्य केन का किया वितरण

रेल महाप्रबंधक नीनु इटियेरा व अधिकारियों ने की स्टेशन परिसर में साफ-सफाई

सहेली को शराब पिलाकर कराया सेक्स

एसईसीएल मुख्यालय के 8 सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

द.पू.म. रेलवे बिलासपुर में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही लोगों को छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ
Next Article 5 लाख रिश्वत मांगने वाले 2 खिलाड़ी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?