NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बुजुर्ग महिला से घर घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बुजुर्ग महिला से घर घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

बुजुर्ग महिला से घर घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले के थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक गांव में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 10 मई को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 72 वर्षीय बुजुर्ग पीडि़ता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 09.05.26 को उसके गांव में ही एक पड़ोस के घर में, एक सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था, पीडि़त प्रार्थिया भी उक्त कार्यक्रम में गई हुई थी, जहां से खाना खा पी कर रात्रि करीबन 09.00 बजे अपने घर वापस आ कर सोने की तैयारी करते हुए,घर का दरवाजा बंद करने जा रही थी, इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस गया, व पीडि़ता के साथ गलत नियत से छेड़ छाड़ कर, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर, उसके साथ अनाचार किया, इसी दौरान पीडि़ता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर, चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली। उक्त आरोपी गांव के ही एक व्यक्ति का डेढ़ साला था, जो कि अपनी बहन व बहनोई के घर आया हुआ था। पीडि़ता के द्वारा घटना के संबंध में आरोपी की बहन व बहन के पति को सूचित किया गया,। आरोपी के द्वारा पीडि़ता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बुजुर्ग पीडि़ता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कांसाबेल में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 64(1),115(2),332(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी महिमा प्रकाश मिंज घटना दिनांक से फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी जिला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्रांतर्गत अपने गृह ग्राम में है, जिस पर डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की धर पकड़ हेतु आरोपी के गृह ग्राम रवाना की गई, पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी की घर की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी महिमा प्रकाश मिंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13.05.26 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक अर्जुन बड़ा व नगर सैनिक योगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

You Might Also Like

जशपुर पुलिस के सार्थक प्रयास से अपराधों में आई कमी

कांसाबेल में सुशासन तिहार का आयोजन

भाजपा के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष की वाहन मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर

लूंगी-बनियान में स्कूल पहुंचा शराबी हेडमास्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जमीन के खूनी विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Next Article साइकिल से निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?