रायगढ़। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोशित किया गया। इस परीक्षा में ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम उत्कृश्ट रहा। कक्षा बारहवीं में 76 विद्यार्थी थे, सभी पास हो गए हैं। कॉमर्स संकाय की अनामिका बेहरा स्कूल की टॉपर रहीं, उन्हें 96 दषमलव 6 प्रतिषत अंक मिले। अंग्रेजी में अनामिका ने 100 में 99 अंक हासिल किए।
सावित्रीनगर में संचालित ओपी जिंदल स्कूल के प्राचार्य राकेष षर्मा ने बताया कि पिछले षैक्षणिक सत्र में कक्षा बारहवीं में स्कूल में 76 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी। इनमें से विभिन्न संकायों के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिषत या उससे अधिक अंक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की षैक्षणिक गुणवत्ता, अनुषासित तैयारी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को लेकर स्कूल में अध्ययन कराया जाता है, यही वजह है कि 12 विद्यार्थियों को 90 प्रतिषत या उससे अधिक अंक मिले हैं, 57 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिषत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
कॉमर्स में अनामिका, विज्ञान में लक्ष्मीनारायण टॉपर
ओपी जिंदल स्कूल के कॉमर्स संकाय की छात्रा अनामिका बेहरा टॉपर रही, उन्होंने ओवर ऑल 96 दषमलव 6 प्रतिषत अंक हासिल किया वही महक अग्रवाल को 95 दषमलव 8 प्रतिषत, नमन तायल को 94 दषमलव 5 अंक मिले। विज्ञान संकाय के छात्र लक्ष्मीनारायण पटेल को 93 प्रतिषत अंक मिले। नमिता बेहरा ने अंग्रेजी में 100 में 100 अंक हासिल किए वहीं कंप्यूटर साइंस में लक्ष्मीनारायण पटेल को 100 अंक मिले इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में मयंक चैधरी को 99 अंक मिले।



