NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात : कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात : कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी
रायगढ़

सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात : कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी

समय पर आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:35 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का असर गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत तमनार विकासखंड के ग्राम कुंजेमुरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और खुशियां लेकर आया। इस शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां प्रशासन ने लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान की दिशा में पहल की।
शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय-सीमा में अपना पक्का मकान पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को श्रीफल, गमछा और दीवार घड़ी भेंट कर सम्मान दिया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से उनके सपनों के आशियाने की चॉबी सौंपी गई। सम्मान पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शिविर में मौजूद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के मकान का जो सपना अधूरा था, वह अब साकार हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकानों में रहने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और इससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसे हितग्राहियों से भी संवाद किया जिनके आवास अभी अप्रारंभ या अपूर्ण हैं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर बनाने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने का अभियान है। सुशासन तिहार के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सरकार की योजनाएं जब संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी के साथ जमीन पर उतरती हैं, तो आम लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई देता है।

You Might Also Like

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नव निर्मित पुलिया

15 टन सरिया हेराफेरी का खुलासा

कीटनाशक का सेवन कर ग्रामीण ने दी जान

भक्ति की शक्ति एवं नारी एकता का अनुपम उदाहरण : श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम

उद्योगपति ने रिश्तेदार को लगाया साढ़े चार करोड़ का चूना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह राठौर के निधन पर वित्त मंत्री चौधरी की विनम्र श्रद्धांजलि
Next Article ओपीजे स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?