NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार
रायगढ़

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान, तमनार के कुंजेमूरा शिविर में 626 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, उपकरण और योजनाओं का मिला लाभ

lochan Gupta
Last updated: May 13, 2026 12:16 am
By lochan Gupta May 13, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पूरे प्रदेश में संचालित “सुशासन तिहार” अब जनविश्वास और जनसरोकार का बड़ा अभियान बनता जा रहा है। गांव-गांव आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और उन्हें शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड तमनार के ग्राम कुंजेमूरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुशासन नीतियों को ग्रामीण विकास और जनकल्याण का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव, गरीब, किसान, माताओं-बहनों और युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार की योजनाएं सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं और यही सुशासन की वास्तविक अवधारणा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलता है, तब सुशासन की शुरुआत होती है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी पर 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलना, भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता, प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सहायता मिलना-ये सभी सुशासन की मजबूत पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक पुल, पुलिया, सडक़, स्वास्थ्य सुविधाओं और मूलभूत अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है।
पूर्व मंत्री श्री राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जेठ माह की भीषण गर्मी में गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
कुंजेमूरा शिविर में मांग एवं शिकायतों से जुड़े कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समय-सीमा में समाधान का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया। शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिए गए, वहीं 4 महिलाओं को “लखपति दीदी” योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें तीन लोगों को सेटेबल वॉकिंग स्टिक तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार 4 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जबकि पशुधन विकास विभाग की ओर से 5 लोगों को मिनरल मिक्चर पाउडर प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं मछली पकडऩे के जाल वितरित किए गए। इसके अलावा पात्र लोगों को सामान्य एवं प्राथमिकता राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। वहीं 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार, अश्वनी कुमार पटनायक, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी, रमेश बेहरा, विनायक पटनायक, सतीश बेहरा, सरोज बेहरा, संबंधित ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जनपद सीईओ श्री संजय चंद्रा, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

13 मई को धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी में लगेगा अगला शिविर

सुशासन तिहार के अंतर्गत 13 मई को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी स्थित सामुदायिक भवन में अगला जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आसपास की 19 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा, जहां ग्रामीण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

You Might Also Like

उरबा की सभा में आधे दर्जन गांव के ग्रामीण जुटे

आगामी 1 अक्टूबर को मारवाडी पंचायती धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का आयोजन

ग्रामभारती जिला समिति की बैठक संपन्न

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया था दुष्कर्म

पुलिस कप्तान सदानंद कुमार ने किया- गौरीशंकर मंदिर व श्याम बगीची का निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
Next Article पति को शराब लेने भेजकर परिचित ने पत्नी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत
कलेक्टर ने ली सीबीएसई स्कूलों के प्रबंधकों की क्लास
बर्तन दुकान के आड़ में चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा
फिल्मी स्टाईल में घर घुसकर युवक का अपहरण
बरसात से पहले एक्शन मोड में महापौर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बीजेपी कोर ग्रुप में बदलाव के संकेत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?