NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड एनएसयूआई नेता गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड एनएसयूआई नेता गिरफ्तार
रायपुर

12वीं हिंदी पेपर-लीक का मास्टरमाइंड एनएसयूआई नेता गिरफ्तार

3 हजार में बेचे थे प्रश्न पत्र, डिजिटल सबूत मिटा रहा था, बिलासपुर से पकड़ाया

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड हृस्ढ्ढ नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 3 हजार रुपए लेकर छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल सबूत मिटाने का आरोप है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। कार्रवाई रायपुर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था।
12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर 13 मार्च की रात टेलीग्राम पर लीक हुआ, जिसके बाद 14 मार्च को परीक्षा हुई। पेपर लीक की जानकारी परीक्षा के बाद मिली, जिसके कारण इसे रद्द कर 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की गई। पुलिस के मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पेपर लीक से जुड़े लोग मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से डिलीटेड डेटा रिकवर किया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा छात्रों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की, जिसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी वेणु जंघेल छात्रों से 3 हजार रुपए लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का रहने वाला है। रायपुर के गोकुल नगर इलाके में रह रहा था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार डिजिटल ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर से पकड़ा गया।
चार दिन की रिमांड के दौरान आरोपी ने पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में अहम जानकारी दी है। पुलिस अब मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपी को 10 को मई गिरफ्तार करने और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की पुष्टि कोतवाली पुलिस ने की है। कोतवाली निरीक्षक सतीश ठाकुर ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में केस से जुड़ी जानकारियां मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

लापरवाही का भेंट चढ़ गया वाटर एटीएम, 20 वाटर एटीएम में एक बूंद पानी नहीं

बस्तर ओलंपिक में 40 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

65 साल की महिला ने चुराई सोने की चेन

अभिषेक-नवीन समेत 4 नेता महामंत्री पद की रेस में,

6 नए फिजियोथेरेपी कॉलेज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य शिक्षा को देंगे नई उड़ान : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, देर-रात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर किए पार
Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?