NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला व दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला व दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में
रायगढ़

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला व दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में

दुकान का ताला तोडक़र नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार, धरमजयगढ़ कालोनी की घटना

lochan Gupta
Last updated: May 11, 2026 11:47 pm
By lochan Gupta May 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोडक़र नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।
मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने 26 अपै्रल को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोडक़र चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नगदी रकम 32 हजार रुपये तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बतायी गई थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लडक़ों को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेंडम कथन में घटना दिनांक को दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

You Might Also Like

स्व. तेजमती पटेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

मतदाता दिवस पर रंगोली स्पर्धा में चक्रधर नगर स्कूल प्रथम

शहर में निगम द्वारा लगाए गए वाटर एटीएम हो रहे कबाड़

विद्यार्थियों की आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण

डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
Next Article दुष्कर्म व मारपीट मामले का फरार आरोपी आरोपी पकड़ाया

खबरें और भी है....

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
पंचधारी में नहाने व तैराकी पर पूर्ण प्रतिबंध, प्रशासन सख्त, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रवेश बंद
डैम के दलदल में फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत
डीएमएफ मद से 104 करोड़ के 392 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को प्राथमिकता
ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौ-वंश कराया मुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं- सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?