NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जपं में फर्जी बिल का खेल?, सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जपं में फर्जी बिल का खेल?, सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश
सारंगढ़

जपं में फर्जी बिल का खेल?, सरकारी खजाने में सेंध लगाने की बड़ी साजिश

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 10:13 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जपं क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार की दीमक सरकारी राशि को खोखला करने में जुटी है। बोर खनन, सबमर्सिबल पंप और पाइप फिटिंग के नाम पर पंचायतों में ऐसे संदिग्ध बिल लगाए जा रहे हैं, जिनकी हकीकत देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। एक ही नाम के संदेहास्पद बिलों की बाढ़ ने पंचा. प्रतिनिधियों और प्रशासनिक गलियारों में हडक़ंप मचा दिया है। जीएसटी गायब पेन से काटा-छाँट क्या यह सफेदपोश लूट है ? मामले की तह में जाने पर भारत बोरवेल्स इलेक्ट्रॉ निक्स नामक फर्म के बिलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन बिलों की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें अनिवार्य त्रस्ञ्ज (ष्टत्रस्ञ्ज/स्त्रस्ञ्ज) का कहीं अता-पता नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि बिलों में टैक्स के कॉलम को पेन से काट रफा-दफा कर दिया गया है। न तो कार्यस्थल का जिक्र है, न ही काम पूरा होने की तारीख। आखिर बिना पुख्ता विवरण के लाखों के भुगतान की तैयारी कैसे हो गई? कागजों में बोर जेबों में माल जांच हुई तो खुलेंगे राज, नियमत बोर खनन के बिलों में मशीन की गहराई, पाइप की संख्या, मोटर की क्षमता और माप का विस्तृत विवरण होना अनिवार्य है। लेकिन यहाँ तो खेल ही निराला है! सिर्फ एक मुश्त राशि लिखकर बिल थमा दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि यह फर्जी बिलिंग के जरिए शासकीय राशि के दुरुपयोग का बड़ा रैकेट हो सकता है।क्या जिम्मेदार अधिकारी आँखें मूंदकर इन फर्जी कागजों में दस्त खत कर रहे हैं? यदि इन बिलों की निष्पक्ष जांच हुई, तो पंचायतों में चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा पुलिंदा खुलना तय है। पंचायतों को रेड अलर्ट लापरवाही पड़ी भारी, तो जाना होगा जेल। विशेषज्ञों ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी सरपंच या सचिव बिना जांच- परख के संदिग्ध बिलों का भुगतान करेंगे, वे सीधे कानूनी रडार पर आएंगे, सावधान भुगतान से पहले ये जरूर जांचें कि – त्रस्ञ्ज नंबर क्या फर्म का जीएसटी नंबर वैध व सक्रिय है?, दस्तावेजी प्रमाण बिल पर कार्यस्थल, दिनांक व सामग्री का स्पष्ट विवरण है या नहीं ?, भौतिक सत्यापन क्या बिल में दर्ज काम वास्तव में जमीन पर हुआ है? सारंगढ़ जनपद में चल रहा यह बिल कांड अब चर्चा का विषय नहीं, बल्कि जांच का मुद्दा बन चुका है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन कागजी बाजीगरों पर नकेल कसता है या भ्रष्टाचार का यह खेल यूं ही जारी रहेगा।

You Might Also Like

मोना पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया

मालाकार के मैदान में उतरने से क्षेत्र क्रमांक 9 की फिज़ा बदली

कलेक्टर ने ली सुशासन तिहार तैयारी की समीक्षा बैठक

बिलारी में शाला भवन हुआ जर्जर, ग्रामीणों ने की तालाबंदी

स्वच्छ भारत मिशन में रिश्वत खोरी खुलेआम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वृद्धाश्रम में अभामा महिला सम्मेलन ने मनाया मदर्स डे
Next Article ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ इंदिरा नगर

खबरें और भी है....

गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी
सीएम साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात
महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की
सालिक साय ने लगवाया बिलड़ेगी में नया ट्रांसफार्मर
जलेश्वर महादेव धाम में सीएम साय ने किया जलाभिषेक, किसानों, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय की महत्वपूर्ण घोषणाएं

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गौतस्करी के तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, तीन पिकअप और 31 गौ-वंशों की तस्करी के मामले में फरार थे आरोपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?