NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार: गांव-गांव और दर-दर पहुंची सरकार, मौके पर हुआ जन समस्याओं का त्वरित निराकरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सुशासन तिहार: गांव-गांव और दर-दर पहुंची सरकार, मौके पर हुआ जन समस्याओं का त्वरित निराकरण
खरसिया

सुशासन तिहार: गांव-गांव और दर-दर पहुंची सरकार, मौके पर हुआ जन समस्याओं का त्वरित निराकरण

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। ग्रामीण अंचलों में शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आयोजन किया गया। ‘गांव-गांव, दर-दर सुशासन की सरकार’ के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सीधे जनता के बीच पहुँचकर उनकी माँगें और शिकायतें सुनीं। इस विशेष शिविर में एसडीएम प्रवीण तिवारी, तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत, छाया विधायक खरसिया महेश साहू और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेश गवेल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी शिरकत की, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली।

मौके पर हुआ शिकायतों का निपटारा

शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे लंबित मामलों पर त्वरित चर्चा की गई। ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया और पात्र हितग्राहियों के फॉर्म भरवाए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी बुनियादी समस्याओं (जैसे बिजली, पानी और सडक़) पर चर्चा की और संबंधित विभाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। आयोजन के दौरान एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी पात्र ग्रामीण सरकारी लाभ से वंचित न रहे, यही सुशासन की असली पहचान है। छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन खुद उनके पास आकर समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शिविर से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही छत के नीचे सभी बड़े अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो पाया है।

You Might Also Like

मैया विदा की रुत आई – भक्तों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

सटोरिये युवकों के दु:साहस की पार हो रही पराकाष्ठा

जेसीआई नोबल कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल को आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

द्वारिकानाथ से हुआ रुक्मणि विवाह, निकली बारात

नगर पंचायत घरघोड़ा का टेंडर हाई कोर्ट ने किया निरस्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 95 जोड़ा ने लिया सात जन्म तक साथ निभाने का वादा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में
Next Article सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

खबरें और भी है....

51 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून को
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
51 वी मासिक निशान यात्रा एवं श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ 25 जून को
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?