NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में, … ग्राम महापल्ली में चौथे प्याऊ का शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में, … ग्राम महापल्ली में चौथे प्याऊ का शुभारम्भ
रायगढ़

अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में, … ग्राम महापल्ली में चौथे प्याऊ का शुभारम्भ

शीतल पेयजल के साथ ग्रहण कर सकते है गुड़

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:03 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट ब्रम्हणिष्ठालय बनोरा द्वारा गुरुवार को ग्राम महापल्ली में हायर सेकेंडरी स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर एक व्यवस्थित प्याऊ का शुभारंभ किया गया। पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना कर विधिवत प्याऊ का शुभारंभ किया गया इस सेवा कार्य में गांव के सरपंच, आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओ के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्याऊ में आने वाले राहगीरों को प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शीतल पेयजल के साथ गुड़ वितरित किया जाएगा, जिससे लोगों को लू एवं गर्मी से राहत मिल सके।

अक्षय तृतीया से रायगढ़ शहर के स्टेशन रोड स्थित नटवर स्कूल के पास एवं गोगा मंदिर एवं चक्रधर नगर के समीप भी ट्रस्ट द्वारा प्याऊ संचालित किए जा रहे। सभी प्याऊ में दिनभर लोगों को ठंडे पानी के साथ गुड़ वितरित किया जा रहा है। पूज्य संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में विभिन्न समाजिक गतिविधियां संचालित है इस क्रम में ग्राम महापल्ली में चौथे प्याऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया है। इस दौरान गांव के वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक टंकधर प्रधान, सरपंच श्रीमती तपस्विनी किसान, पंच श्रीमती कुंदकुवर पटेल, रमेश साहू, रवि साहू, कमल किशोर अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र गुप्ता, अरविंद गुप्ता, जयंत गुप्ता, संजीव यादव शेष चरण सहित आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। निकटवर्ती राज्य उड़ीसा से रायगढ़ को जोडऩे वाले इस मुख्य मार्ग में प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। साथ ही आसपास स्थित औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत कामगारों को भी इस प्याऊ के माध्यम से भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की सुविधा एवं राहत मिलेगी।ट्रस्ट बनोरा पिछले कई वर्षों से ग्रीष्म ऋतु में राहगीरों के लिए प्याऊ के जरिए शीतल पेयजल उपलब्ध करा रहें हैं।

You Might Also Like

मनेंष कंकरवाल की कला दिलो में जीवित रहेगी : अरुणधर दीवान

तुमीडीह में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन

कोल्ड ड्रिंक गोदाम का ताला तोडक़र चोरी

आज से श्याम बगीची में ऐतिहासिक पांच दिवसीय झूला उत्सव का आयोजन

बजरमुड़ा कोल माइंस में 300 करोड़ रुपए मुआवजा बांटने में गड़बड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूटी से गांजा की तस्करी, ओडिशा से रायगढ़ पहुंचे 3 तस्कर गिरफ्तार
Next Article रावाभाठा के एक घर से मिला बम बनाने का रॉ-मटेरियल

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?