NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नहीं मिल रही देशी और सस्ती शराब, भटक रहे शराब शौकीन, कई दिनों से बनी है समस्या, अधिकारी बोले- जल्द सुधरेगी व्यवस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नहीं मिल रही देशी और सस्ती शराब, भटक रहे शराब शौकीन, कई दिनों से बनी है समस्या, अधिकारी बोले- जल्द सुधरेगी व्यवस्था
रायगढ़

नहीं मिल रही देशी और सस्ती शराब, भटक रहे शराब शौकीन, कई दिनों से बनी है समस्या, अधिकारी बोले- जल्द सुधरेगी व्यवस्था

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले की देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक नहीं पहुंच रही है। इसकी वजह से देशी, गोवा और कम कीमत वाली शराब पसंद करने वाले लोग अपनी मनपसंद शराब के लिए परेशान हो रहे हैं। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, जिससे शराब खरीदने वालों को दिक्कत हो रही है।
जिले में कुल 37 शराब दुकानें चल रही हैं। इनमें 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट, 9 देशी और 11 अंग्रेजी शराब दुकानें शामिल हैं। शहर में सबसे ज्यादा शराब बिक्री सिग्नल चौक, बड़पारा, पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड, विजयपुर और पहाड़ मंदिर रोड की दुकानों में होती है। यहां सस्ती से लेकर महंगी तक हर तरह की शराब मिलती है। देशी शराब पीने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है, लेकिन अप्रैल महीने से देशी, गोवा और सस्ती शराब की क्वार्टर और हाफ बोतलें पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रही हैं। इस वजह से सस्ती शराब पसंद करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्हें शराब के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान तक जाना पड़ रहा है।

कहीं बोतल तो कहीं महंगे क्वार्टर

बताया जा रहा है कि कई दुकानों में सिर्फ 600-700 रुपए से ज्यादा कीमत वाली शराब ही मिल रही है, जबकि कुछ जगहों पर महंगे क्वार्टर बिक रहे हैं। इससे देशी, गोवा और सस्ती शराब लेने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को कई दुकानों के चक्कर लगाने के बाद मुश्किल से देशी शराब मिल रही है। वहीं कुछ लोग मजबूरी में महंगी शराब खरीद रहे हैं। बीयर की बात करें तो लोगों को अपनी पसंद की बीयर भी नहीं मिल पा रही है।

इधर-उधर भटक रहे लोग

शराब खरीदने आए मंतोष चौहान ने बताया कि उन्हें गोवा शराब चाहिए, लेकिन अभी वह नहीं मिल रही है। वह गोवा शराब लेने दुकान आए थे, लेकिन स्टॉक खत्म होने की वजह से अब दूसरी दुकान पर जाएंगे। वहीं अशोक ने कहा कि उन्हें सिर्फ दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वह सादा और गोवा शराब लेने आए थे, लेकिन वह भी उपलब्ध नहीं है।

जल्द मनपसंद शराब मिलने लगेगा

जिला आबकारी अधिकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि ऐसी स्थिति पूरे प्रदेश में है। नई पॉलिसी और प्लास्टिक बोतल के नए सिस्टम की वजह से सप्लाई में थोड़ी देरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक-दो हफ्तों में व्यवस्था काफी हद तक ठीक हो जाएगी और लोगों को जल्द ही अपनी पसंद की शराब मिलने लगेगी।

You Might Also Like

आज से 28 तक गुरुद्वारा में नि:शुल्क राहगीरों की सेवा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पत्थलगांव में रोड शो आज

कुएं में गिरे बैल का हुआ सफल रेस्क्यू

जेलपारा विस्थापितों से मिले महापौर जीवर्धन

सेवा पखवाड़े में आयोजनों के जरिए आम जनता के मध्य जाए कार्यकर्ता : दीवान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर्टिगा की जबरदस्त ठोकर से पल्सर सवार तीन युवक घायल, खरसिया के सोनबरसा मोड़ पर हुआ हादसा
Next Article स्कूटी से गांजा की तस्करी, ओडिशा से रायगढ़ पहुंचे 3 तस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?