NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा
रायगढ़

सडक़ दुर्घटना के घायलों को मिल रही पीएम-राहत योजना की सुविधा

योजना के तहत घायलों को 1.50 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार उपलब्ध

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भारत सरकार की पीएम-राहत (प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट विक्टिम हॉस्पिटलाइजेशन एण्ड एस्योर्ड ट्रीटमेंट) योजना का कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित एवं कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
योजना अंतर्गत सडक़ दुर्घटना में घायल मरीजों को अधिकतम 7 दिनों तक प्रति व्यक्ति 1 लाख 50 हजार रुपए तक का कैशलेस उपचार जिले के पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे गंभीर घायलों की जान बचाई जा सके। जिले में पीएम-राहत योजना का शुभारंभ किया जा चुका है तथा योजना के सफल संचालन हेतु जिले के कुल 57 शासकीय एवं 20 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया है। इन अस्पतालों में सडक़ दुर्घटना से घायल मरीजों को निर्धारित प्रावधानों के तहत त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सडक़ दुर्घटना में घायलों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर के दौरान सही समय पर उपचार मिलने से मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। योजना के संबंध में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सडक़ दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटतम पंजीकृत अस्पताल पहुंचाकर योजना का लाभ दिलाएं।

You Might Also Like

अमलीभौना मार्ग पर सडक़ दुर्घटना की जांच करने पहुंची टीम

क्रय एवं सेवाओं के कार्यों को नियमानुसार करें : कलेक्टर

भागवत कथा सुनने से मानव जीवन का कल्याण संभवरू-पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम

ओम नम: शिवाय के जयकारे से गंूजायमान हुआ अंचल

रायगढ़ जिले के प्रगतिशील कृषक कृष्ण कुमार गबेल नई दिल्ली में ‘भारत के करोड़पति पुरस्कार 2023’ सम्मान से हुए सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले की सभी 550 पंचायतों में “रोजगार एवं आवास दिवस” का हुआ आयोजन
Next Article सुशासन तिहार बना सहारा: विनोद मिंज को मिली मोटराइज्ड ट्राई सायकल

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?