NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत
बिलासपुर

ग्रीष्मकालीन भीड़ के दौरान यात्रियों को राहत

किफायती दरों पर यात्रियों को स्वादिष्ट खानपान सेवा की सुविधा उपलब्ध

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:30 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। मंडल के बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, अनूपपुर स्टेशनों पर सामान्य कोच के यात्रियों को स्टॉल के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है ‘इकोनॉमी मील (जनता खाना)’ बिलासपुर। ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सामान्य श्रेणी (जनरल कोच) में यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष सुविधा तथा उन्हें किफायती दरों पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, अनूपपुर रेलवे स्टेशनों पर ‘इकोनॉमी मील (जनता खाना)’ के स्टॉल खोले गए हैं। यह स्टॉल प्लेटफॉर्म के साथ ही साथ विशेष रूप से ट्रेनों के जनरल कोच के सामने लगाए जा रहे हैं, ताकि सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी से किफायती एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके।
यह पहल मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में शुरू की गई है। इस सुविधा का विस्तार मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों में भी शीघ्र प्रारंभ करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि अधिकाधिक यात्रियों को इस जनहितकारी सुविधा का लाभ मिल सके।
इन स्टॉलों में यात्रियों को मात्र रू.20/- में पूड़ी-सब्जी अथवा लेमन राइस जैसे पौष्टिक भोजन विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त यात्रियों की पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ?14/- में 1 लीटर पैकेज्ड पेयजल ‘रेल नीर’ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक खाद्य एवं पेय सामग्री उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो रही है साथ ही उन्हें भोजन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भाग-दौड़ नही करनी पड़ रही है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मौसम में अत्यधिक भीड़ के दौरान ‘इकोनॉमी मील (जनता खाना)’ जैसी पहल सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं सुखद बनाएगी।

You Might Also Like

रेलवे की डिजिटल भुगतान प्रणाली आसान, तेज एवं सुविधाजनक

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का हुआ समापन

रेल महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

चकरभाठा एयरपोर्ट से नियमित सेवा शुरू करने अभी तक नहीं मिली डीजीसीए से अनुमति

एसईसीएल मुख्यालय के 5 कर्मियों दी गयी को भावभीनी विदाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार : आम की छांव में बदले सपनों के मायने
Next Article नौकरी लगाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?