NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ज्वैलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, बदमाशों ने तलवार से हमला किया, जेवरात छीनकर भागे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ज्वैलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, बदमाशों ने तलवार से हमला किया, जेवरात छीनकर भागे
रायपुर

ज्वैलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, बदमाशों ने तलवार से हमला किया, जेवरात छीनकर भागे

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:49 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। सराफा कारोबारी के कर्मचारी से करीब 1 करोड़ की लूट हुई है। बाइक सवार लुटेरों ने तलवार से हमला कर सोने-चांदी से भरा बैग छीनकर भाग निकले। पीडि़त को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर आसपास लगे ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाल रही है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पीडि़त का नाम टीकाराम शर्मा है, जो ज्वेलरी शॉप में मैनेजर है। वह एक ब्रांच से जेवरात लेकर दूसरे ब्रांच जा रहा था। आंधी-तूफान की वजह से वह रुका हुआ था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
दरअसल, खरोरा इलाके में ‘महावीर ज्वैलर्स’ के नाम से सराफा दुकान संचालित है, जिसका संचालन जैन परिवार करता है। इस क्षेत्र में महावीर ज्वैलर्स की दो दुकानें हैं। यहां मैनेजर के रूप में टीकाराम शर्मा काम करते हैं। मंगलवार शाम टीकाराम शर्मा ब्रांच से जेवरात लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे आंधी-बारिश के कारण वो तिल्दाडीह मोड़ के पास रुक गए। पानी रुकने पर जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी बाइक सवार आरोपियों ने उनके सिर पर तलवार से वार कर दिया। मैनेजर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आरोपी बैग लूटकर फरार हो गए।
पीडि़त ने घटना की जानकारी महावीर ज्वैलर्स के प्रबंधन को दी। पीडि़त के अनुसार बाइक सवार युवकों ने उस पर तलवार से हमला किया। हमले के बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की संख्या दो से तीन के बीच बताई जा रही है। वहीं हमले में घायल मैनेजर को इलाज के लिए पास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले में खरोरा थाना पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में लूट की यह वारदात प्लानिंग के तहत लग रही है, क्योंकि बदमाशों को पीडि़त के रूट और समय की पहले से जानकारी थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

You Might Also Like

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

अनवर ढेबर यूपी एसटीएफ की ट्रांजिट रिमांड पर

हारने पर ईव्हीएम पर ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस- सीएम साय

अब टिकट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

शराब घोटाला केस.. अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर स्टेशन पर जल वितरण सेवा निरंतर जारी
Next Article सीएम साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

खबरें और भी है....

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
अकलतरा में आईएसआई स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था संवेदनशील जानकारियां
महिला की अधजली लाश मामले में प्रेमी गिरफ्तार
पितृ देवो भव: पिता ही प्रथम गुरु, प्रथम ईश्वर-ओपी
चलती ट्रेन से परीक्षार्थी का लैपटॉप व एक साल का नोट्स चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?