NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
रायपुर

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना

सीएम, संगठन महामंत्री व मंत्रीगणों के प्रभार क्षेत्र में मिली अपार सफलता

lochan Gupta
Last updated: May 6, 2026 12:28 am
By lochan Gupta May 6, 2026
Share
6 Min Read

रायपुर। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान में सहभागी बनकर भाजपा को विशाल विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल के चार विधानसभा क्षेत्र जारग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, नयाग्राम में जाकर चुनावी अभियान में हिस्सा लिया, जहां भाजपा को जीत मिली। इसके साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय करीब 6 माह से वहीं पर कैंप लगाकर रह रहे थे। उनके प्रभार वाले 56 विधानसभा में से 49 विधानसभा में भाजपा को विशाल विजय मिली। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने असम में पार्टी के लिए सघन चुनाव प्रचार किया। उनके प्रभार वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत को 7 विधानसभा क्षेत्रों बर्धमान दक्षिण, मोंटेश्वर, बर्धमान उत्तर, भातर, दुर्गापुर पूर्व, दुर्गापुर पश्चिम एवं गलसी का प्रभार सौंपा गया था, जिसमें भाजपा को 7 में 6 सीटों पर विजय हासिल हुई। वहीं भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को पश्चिम बंगाल विधानसभा के 7 विधानसभा क्षेत्रों रैना, जमालपुर, कालना, मेमारी, पूर्वस्थली दक्षिण, पूर्वस्थली उत्तर एवं काटवा की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसमें भाजपा को सातों सीटों पर विजय हासिल किए।
क्रेडा चेयरमेन भूपेन्द्र सवन्नी को वर्धमान दक्षिण की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां से भाजपा जीती है। नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को हुगली, कलकत्ता, हावड़ा में सामाजिक संयोजन व कमजोर सीटों के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां भाजपा को जीत मिली है। हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव को बाकुरा लोकसभा के रघुनाथ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था, जहां भाजपा को जीत मिली है।
छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पाण्डेय को काटवा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। भाजपा ने इस सीट पर विजय हासिल की। लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष, प्रफुल्ल विश्वकर्मा को पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां से भाजपा ने इस सीट पर विजय दर्ज की। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को विधाननगर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई, जहां भाजपा जीती दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को मोंटेश्वर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार दिया गया था, जहां भाजपा को जीत मिली है।
पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल को भातर विधानसभा का जिम्मेदारी दी गई थी, जहां से भाजपा जीती है। भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती भाई पटेल को दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का दायित्व दिया गया था व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती को रैना विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया था, जहां भाजपा को जीत मिली है। वहीं बस्तर संभाग के सह प्रभारी हरपाल भामरा को विष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया था, जहां भाजपा को जीत हासिल हुई। इसके साथ ही भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे रहे।

असम में अरुण साव व ओपी चौधरी रहे सक्रिय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के पास असम के लखीमपुर लोकसभा के 9 सीटों का प्रभार था, जिसमें रंदानदी, लखीमपुर, धेमाजी, डाकुआखाना, सीसीबोरगांव, जोनई, डमडूमा, सदिया, यहां पर भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है। करीब 45 दिनों तक उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रवास पर रहे हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने असम में पार्टी के लिए सघन चुनाव प्रचार किया। उनके प्रभार वाले 9 विधानसभा क्षेत्रों बोकाखात, गोलाघाट, खूमतई, होजाई, लूमडिंग, कालियाबोर, बरहमपुर, सरुपथार एवं डेरगांव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री तोखन साहू असम विधानसभा चुनाव में कोकराझार लोकसभा क्षेत्र से अभूतपूर्व परिणाम देते हुए 9 में से 8 सीटों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को विजय दिलाई है। उनके प्रभार वाले विधानसभा कोकराझार, गोसाई गाँव, बाउकुंगरी, दोतमा, बिजनी, सिडली (चिरांग), मानस में भाजपा को जीत मिली।

पश्चिम बंगाल में डटे रहे विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को पश्चिम बंगाल विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभी रैलियों एवं आम सभाओं के सफल संचालन एवं प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। चुनाव अभियान के दौरान अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में लगभग 66 रैलियां एवं रोड शो/आम सभाएं करते हुए राज्य के 60 से अधिक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया, जिनमें प्रमुख रूप से हावड़ा, जादवपुर, बारासात, रानाघाट, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर जैसे क्षेत्र शामिल रहे। प्रदेश के मंत्री गजेन्द्र यादव व टंक राम वर्मा पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार सक्रिय रहकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करते रहे, जिससे भाजपा को सफलता मिली। खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को प्रवासी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के संयोजन का दायित्व मिला था, जो कलकत्ता में बेस कैंप बनाकर जुटे हुए थे और पूरे प्रभार वाले क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए जुटे हुए थे। सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी मितुल कोठारी लंबे समय तक कलकत्ता में रहकर नेरेटिव सेट करने में जुटे रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा अपनी टीम के साथ लिगल सपोर्ट व आंतरिक सूचनाओं के संग्रहण में सक्रिय रहे।

You Might Also Like

सिमट रहा बस्तर से माओवादी आतंक, बदल रही बस्तर की पहचान : सीएम साय

कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना

विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से मजबूत होगा जनविश्वास : सीएम साय

सीएम साय ने मतदाताओं से की पंचायत चुनाव में वोट करने की अपील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी

खबरें और भी है....

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण का प्रयास, पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित लौटी
औद्योगिक इकाइयां श्रमिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन
पान दुकान के पीछे गांजे की तस्करी, 62 हजार का गांजा पकड़ाया, झडिय़ों में छिपाए रखा था देशी शराब, आरोपी गिरफ्तार
सुशासन तिहार का आगाज, 5 चरणों में लगेंगे 27 शिविर, जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण

Popular Posts

पं. बंगाल व असम में भाजपा की प्रचंड जीत, चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने भी बहाया पसीना
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?