रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज भाजपा जूटमिल चक्रधर नगर मंडल के द्वारा पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम में फल एवं बिस्किट वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। समस्त कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी के स्वस्थ जीवन के साथ दीर्घायु की कामना की।



