NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इस्पात एण्ड पावर कंपनी को लगाया सवा 26 लाख का चूना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इस्पात एण्ड पावर कंपनी को लगाया सवा 26 लाख का चूना
रायगढ़

इस्पात एण्ड पावर कंपनी को लगाया सवा 26 लाख का चूना

ट्रडिंग कपंनी से मिलीभगत कर प्लांट के कर्मचारियों का कारनामा, धोखाधड़ी करने वाले दो खिलाफ जुर्म दर्जं

lochan Gupta
Last updated: November 26, 2023 1:41 am
By lochan Gupta November 26, 2023
Share
2 Min Read

रायगढ़। थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम चिराईपानी स्थित सुनील इस्पात एण्ड पावर प्रा. लि. कंपनी में एच.आर. मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रफुल राय (45 साल) द्वारा कल थाना पूंजीपथरा में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर बताये कि कंपनी के कर्मचारी राकेश कुमार जांगडे और धनेश्वर प्रसाद रात्रे द्वारा ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारियों और ट्रांसपोटर्स से सांठ-गांठ कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देशय से खराब माल की टेस्टिंग को सही बताकर माल को खाली कराया जा रहा था। खराब माल होने की शंका पर माल के सैम्पल लैब से चेक कराने पर माल का ग्रेड कम पाया गया जिससे कंपनी को 26,27,111 रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि कंपनी द्वारा लैब रिपोर्ट प्राप्त होनृ पर कल रिपोर्ट दर्ज कराया गया। उन्होंने लिखित आवेदन के जरिए बताया कि मैंगनीज ओर फेरो स्लेग जो न्यू इरा ट्रेडिंग कम्पनी नागपुर एवं आर.आर. इंटरप्राईजेज रायपुर से उच्च क्वालिटी का पर्चेस आर्डर के अनुसार मांग करते है जिस पर कंपनी द्वारा ट्रकों में लगभग 10-15 ग्रेड कम करके अर्थात (48-50 की जगह 35-40) भेजे जाने की आशंका हुई थी। इसी के तहत 09 अक्टूबर की रात ट्रक से मैगनीज ओर आया था, जिसे कंपनी के राकेश कुमार जांगडे और धनेश्वर प्रसाद रात्रे द्वारा गलत ट्रेस्टिंग कर माल के ग्रेड को सही बताकर, गाड़ी खाली कराया जा रहा था। ग्रेड चोरी का अंदेशा होने पर गाड़ी का माल चेक करवाया गया, जिसमें ग्रेड कम होना पाया गया। ग्रेड की चोरी से संस्थान को आर्थिक नुकसान हुआ है। कंपनी के एच0आर0 मैनेजर के लिखित आवेदन से आरोपी राकेश कुमार एवं धनेश्वर प्रसाद रात्रे के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियान दोनों रिस्ते में जीजा-साला हैं, दोनों फरार है जिनकी पतासाजी, गिफ्तारी के लिए पूंजीपथरा पुलिस द्वारा छापेमारी कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, घटना के बाद ट्रेलर चालक हुआ फरार

पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने भाजपा पितृपुरुष को याद किया

आपातकाल को लेकर आज संगोष्ठी आयोजित

महज बाईक के लिये दोस्त बन बैठे कातिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार व बिलासपुर के बीच आज होगा फायनल
Next Article विवाहिता से अनाचार का आरोपी जेल दाखिल

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?