NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज हवाओं से गिरे बिजली के खंभे, बैनर उडक़र बिजली तारों में फंसे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज हवाओं से गिरे बिजली के खंभे, बैनर उडक़र बिजली तारों में फंसे
रायगढ़

तेज हवाओं से गिरे बिजली के खंभे, बैनर उडक़र बिजली तारों में फंसे

कई जगह पेड़ों की डालियां टूटीं, बहाल हुई व्यवस्था

lochan Gupta
Last updated: April 29, 2026 12:06 am
By lochan Gupta April 29, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मंगलवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने से शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए, तो कुछ स्थानों पर फ्लैक्स उडक़र बिजली तारों में फंस गए, जिससे सप्लाई बाधित हो गई। लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोड़ातराई क्षेत्र में हवा का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला, जहां 3-4 बिजली के खंभे गिर गए। इसके कारण पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। वहीं, कोतरा रोड इलाके में फ्लैक्स उडक़र बिजली तारों में फंस गया, जिससे इस क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा कोतरा रोड, श्याम टॉकीज रोड, स्टेडियम के आगे, सर्किट हाउस मरीन ड्राइव और किरोड़ीमल सहित कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं। इससे शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हवाओं के थमने के बाद बिजली विभाग ने तेजी से काम शुरू किया और सुबह तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी।

बैनर के कारण परेशानी अधिक

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जगह-जगह बैनर और फ्लैक्स लगाए गए हैं। तेज हवाएं या आंधी चलने पर ये फ्लैक्स उडक़र आसपास के बिजली तारों में फंस जाते हैं।्र इसके कारण विभाग के कर्मचारियों को उन्हें हटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, इस वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाती है और कई क्षेत्रों में व्यवस्था ठप हो जाती है।

सुबह तक व्यवस्था सुधार लिया गया

अधीक्षण यंत्री गुंजन शर्मा ने बताया कि कोड़ातराई क्षेत्र में 3-4 बिजली के खंभे गिर गए थे, जिससे इस इलाके में एक फीडर/कनेक्शन प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं का असर कोड़ातराई, कुसमुरा और खरसिया की ओर अधिक देखा गया। शहर के कई हिस्सों से पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिरने और फ्लैक्स के उडक़र तारों में फंसने की जानकारी मिली थी। सभी स्थानों पर सुधार कार्य कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

You Might Also Like

रोस्टर बनाकर नक्शा बटांकन के काम में लायें तेजी-कलेक्टर

मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में तीन दिवसीय नि:शुल्क मरमा थैरेपी शिविर का आयोजन

एनएच में बेतरतीब खड़ी भारी वाहन दे रहा हादसे को न्यौता

70 लाख 40 हजार से खरीदी जाएगी लो बेड ट्राली

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं ने दिखाया जोश 1036 में से 367 ने की दौड़ पास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता श्रवण प्रधान का निधन
Next Article ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के साथ एक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरने की तैयारी
एटीएम से कैश चोरी करने गैस कटर लेकर पहुंचा चोर
साय कैबिनेट की बैठक आज, विशेष सत्र समेत अन्य मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
वर्दी का धौंस दिखाकर आदिवासी की जमीन पर बेजा कब्जा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ईडी की बड़ी कार्रवाई, 8 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 66.9 लाख कैश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?