रायगढ़। फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शहर की जानी-मानी एकेडमी ‘बीजेस डांस वर्ल्ड’ द्वारा शनिवार, 18 अप्रैल को साईं मंगलम कॉलोनी गार्डन में एक भव्य ‘आउटडोर जुम्बा ब्लास्ट’ इवेंट का सफल आयोजन किया गया। खुले वातावरण और ताजी हवा के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
जुम्बा और फिटनेस का तडक़ा
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह की पहली किरण के साथ हुआ, जहाँ एकेडमी के संचालक और कोरियोग्राफर बजरंग यादव ने उपस्थित जनसमूह को जुम्बा और एरोबिक्स के बेहतरीन स्टेप्स पर थिरकाया। संगीत की धुन पर फिटनेस का यह तालमेल देखते ही बन रहा था। इस सफल आयोजन के लिए छबीली पटेल मैंम का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने वेन्यू (स्थान) उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एंकर सीमा जैन मैंम के गेम्स ने बांधा समां–इवेंट को और भी यादगार बनाया एंकर सीमा ने, जिन्होंने अपनी बेहतरीन एंकरिंग और मनोरंजक गेम एक्टिविटीज से कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। सीमा जी द्वारा आयोजित विभिन्न गेम्स में प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। खेल के अंत में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह दोगुना हो गया।
आभार और सम्मान
बीजे डांस वर्ल्ड के संचालक बजरंग यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए एंकर सीमा मैंम का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमा मैंम के सहयोग और उनके शानदार मंच संचालन ने इस इवेंट को एक नई ऊंचाई दी है। साथ ही, उन्होंने वेन्यू प्रदान करने के लिए छबीली मैंम का सहृदय धन्यवाद किया। बजरंग यादव ने कहा – हमारा लक्ष्य रायगढ़ को फिट और स्वस्थ बनाना है। साईं मंगलम कॉलोनी के इस सुंदर गार्डन में लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट है कि लोग अब अपनी सेहत को प्राथमिकता दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीजे डांस वर्ल्ड की पूरी टीम और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



